Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

सांईखेड़ा डैम से पानी चोरी कर किसान शुगर मिल वाले को मोटी रकम में बेच रहा

सांईखेड़ा डैम से पानी चोरी कर किसान शुगर मिल वाले को मोटी रकम में बेच रहा

सांईखेड़ा सरपंच हेमराज गावंडे ने ली आपत्ति, कहा पानी सिंचाई के लिए है शुगर मिल को बेचने के लिए नहीं
बैतूल .सांईखेड़ा डैम से पलेवा या सिंचाई के नाम पर पानी लेकर एक किसान शुगर मिल को बेचने का काम का काम कर रहा है। अब तक लाखोंं लीटर पानी किसान ने शुगर मिल को बेच दिया है। मामला सामने आते सरपंच हेमराज गावंडे ने मामले में आपत्ति ली है। ग्राम पंचायत सरपंच का कहना है कि डैम का पानी किसानों को सिंचाई और पलेवा के लिए मिलता है न किसी कंपनी के निर्माण कार्य में देने के लिए। सरपंच की आपत्ति के बाद मामला सामने आते ही हलचल मच गई। किस तरह से गिरीराज शुगर मिल वाले चोरी के पानी से निर्माण कार्य कर रहे हैं। दरअसल मामला कुछ ऐसा है। सांईखेड़ा के किसान नरेश कापसे द्वारा साइफन के माध्यम से डैम का पानी अपने खेत के कुएं में जमा कर उसे पाइप लाइन के माध्यम से शुगर मिल तक पहुंचा रहा है। इस तरह से पानी वह कई दिनों से शुगर मिल को दे रहा है। अब तक किसान ने लाखों लीटर पानी शुगर मिल को दे चुका है। शुगर मिल के कर्ताधर्ताओं द्वारा पानी शुगर मिल तक ले जाने के लिए बकायदा जनरेटर लगाकर रखा है और खेत से लेकर मिल तक पाइप डालकर रखे हैं। इसके बावजूद जलसंसाधन विभाग द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्राम पंचायत सरपंच का कहना है कि हमने मामले में आपत्ति ली है। इसके बावजूद पानी शुगर मिल जाने से नहीं रूकता है तो इसकी शिकायत सोमवार को कलेक्टर से की जाएगी।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!