Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

लाइफ कॅरियर स्कूल में ‘टीचर्स कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम’ संपन्न: तनाव मुक्त शिक्षक ही गढ़ सकते हैं विद्यार्थियों का भविष्य

लाइफ कॅरियर स्कूल में ‘टीचर्स कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम’ संपन्न: तनाव मुक्त शिक्षक ही गढ़ सकते हैं विद्यार्थियों का भविष्य

आमला | नगर के पहले निजी सीबीएससी स्कूल, लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के निर्देशानुसार एक दिवसीय ‘टीचर्स कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम’ का सफल आयोजन किया गया। ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट’ (तनाव प्रबंधन) विषय पर आधारित इस कार्यशाला में बैतूल जिले के 6 स्कूलों के करीब 60 शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

​खुद खुश रहकर ही छात्रों को खुश रख सकते हैं शिक्षक: मास्टर ट्रेनर

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मास्टर ट्रेनर प्राचार्य अनिल अहिरवार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा का वातावरण दबाव रहित और आनंदमय होना चाहिए। उन्होंने चार्ट, ड्राइंग और रोचक गतिविधियों के माध्यम से बताया कि एक शिक्षक तभी छात्रों को बेहतर शिक्षा दे सकता है जब वह स्वयं तनाव मुक्त हो। उन्होंने शिक्षक-छात्र और शिक्षक-पालक सामंजस्य पर जोर देते हुए कहा, “जो स्वयं खुश रहेगा, वही दूसरों को खुश रख सकता है। प्रसन्नचित वातावरण से न केवल कार्यक्षमता बढ़ती है, बल्कि विद्यार्थियों में रचनात्मकता का विकास भी होता है।”

​नाट्य मंचन से सीखे तनाव दूर करने के गुर

​विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल, भोपाल की ट्रेनर श्रीमती सुनिता भटनागर ने शिक्षकों की अलग-अलग टोलियां बनाकर नाट्य मंचन करवाया। इस गतिविधि के माध्यम से उन्होंने शिक्षकों को तनाव के विभिन्न प्रकारों से अवगत कराया और उन्हें व्यावहारिक रूप से तनाव मुक्त रहने के तरीके सिखाए।

​आधुनिक शिक्षण विधियों से अपडेट होना जरूरी: एडवोकेट बेग

​कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्कूल संचालक एडवोकेट शाहिद बेग ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधियों से अपडेट होने का मौका मिलता है। इससे छात्रों में कौशल, रचनात्मकता और आत्मविश्वास विकसित करने में मदद मिलती है, जिससे पूरी शिक्षण प्रणाली प्रभावी बनती है।

इन्होंने किया संचालन व आभार:

कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका श्रीमती सोनिका जोशी ने किया। अंत में श्रीमती रश्मि सोनी ने सभी अतिथियों और सहभागी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!