Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

महाशिवरात्रि पर हसलपुर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

महाशिवरात्रि पर हसलपुर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

आमला। ग्राम हसलपुर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध और बेलपत्र से विधि-विधान पूर्वक अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। दिनभर मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा और ग्रामीणों सहित आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। शिव मंदिर समिति के राहुल बेले ने बताया कि इस वर्ष विशेष रूप से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की शुरुआत दोपहर में हुई जो देर शाम तक निरंतर चलती रही। प्रसाद वितरण के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। स्वयंसेवकों ने कतारबद्ध तरीके से प्रसाद वितरण कर व्यवस्था को संभाला। आयोजन में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया गया था, जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। युवाओं ने , पेयजल और साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभाली। समिति सदस्यों और ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजन भव्य और सफल रहा। देर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही और पूरे गांव में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!