टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

पार्षद के बिल्डर चाचा ने खुद को मारी गोलीः ग्वालियर में सुसाइड नोट में लिखा-मुझे किसी का पैसा नहीं देना; कारोबारी पार्टनर्स से पूछताछ

SHARE:

पार्षद के बिल्डर चाचा ने खुद को मारी गोलीः ग्वालियर में सुसाइड नोट में लिखा-मुझे किसी का पैसा नहीं देना; कारोबारी पार्टनर्स से पूछताछ

 

हरिसिंह बिल्डिंग बनाने के ठेके लेते थे। उन्होंने कुछ लोगों को रुपए उधार दिए थे।
ग्वालियर. ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद के चाचा और बिल्डर ने कट्टे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने प्रॉपर्टी कारोबार में घाटा होने का जिक्र किया है। साथ ही लिखा है कि उन्हें किसी का एक भी रुपया नहीं चुकाना है बल्कि कई लोगों से पैसा लेना है। घटना शुक्रवार रात हेमसिंह की परेड, माधौगंज थाना इलाके की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा।शव के पास ही रखा मिला कट्टा हेमसिंह की परेड निवासी मंगल सिंह यादव कांग्रेस नेता हैं। वे वार्ड-53 से पार्षद और परिषद में उपनेता, सत्तापक्ष हैं। उनके चाचा हरिसिंह यादव (50) पेशे से बिल्डर थे।शुक्रवार रात को हरिसिंह अपने कमरे में बैठे थे। परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। तभी कमरे से गोली चलने की आवाज आई। पत्नी और बेटा कमरे में पहुंचे तो हरिसिंह खून से लथपथ पड़े थे। पास ही एक कट्टा रखा था

सूचना मिलते ही माधौगंज थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया।परिजन के बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आया कि हरिसिंह बिल्डिंग बनाने के ठेके लेते थे। कुछ समय पहले उन्होंने कुछ लोगों को रुपए उधार दिए थे। उनको कारोबार में घाटा हो गया था। जिन्हें रुपए दिए थे, वे लौटा नहीं रहे थे।

पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें लिखा है कि हरिसिंह प्रॉपर्टी व्यवसाय में हुए घाटे से परेशान थे। यह भी लिखा है कि उन्हें किसी का पैसा नहीं चुकाना है बल्कि कई लोगों से अपना पैसा लेना है। सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम भी लिखे हैं।
बिल्डर ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है- बच्चों, मेरे बाद अच्छी तरह रहना। अपनी मां का ख्याल रखना। साथ ही भाइयों, पत्नी और बच्चों से अपने इस कदम के लिए माफी मांगी है।

व्यवसायिक साझेदारों से भी पूछताछ
हरिसिंह के भतीजे व पार्षद मंगल यादव ने कहा, ‘जिस समय घटना हुई, मैं घर पर नहीं था। सूचना मिलने पर घर पहुंचा तो चाचाजी अपने बेड पर पड़े थे। पास ही देशी कट्टा रखा था। सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने साफ किया है कि उनको किसी का कोई पैसा देना नहीं है बल्कि लेना है। कितना लेना है और किससे लेना है, यह उनका बेटा ही बता पाएगा।
उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा घटना के समय पास के ही रूम में पढ़ाई कर रहा था।’
पुलिस हरिसिंह के करीबियों और उनके व्यवसायिक साझेदारों से भी पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि हाल ही में उन्होंने कहां और कितना पैसा लगाया था
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें