Breaking News

वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर घर-घर गैस वितरण की मांग को लेकर पार्षद ने सौंपा ज्ञापन एसडीएम से मुलाकात कर नगर की गलियों तक गैस वाहन पहुंचाने की उठाई मांग

कुएं में मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, गांव में सनसनी 2 फरवरी को थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी;

कुएं में मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, गांव में सनसनी 2 फरवरी को थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी;

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
शराब की लत का जिक्र, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

आमला। आमला थाना क्षेत्र के ग्राम कनौजिया में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 20 दिन से लापता एक युवक का शव गांव में स्थित कुएं में मिला। ग्रामीणों ने खेत में बने कुएं में शव दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान रामकिशोर पिता दल्लू कापसे (40) निवासी कनौजिया के रूप में हुई, जो 24 जनवरी 2026 से लापता था।ग्रामीणों के मुताबिक, युवक के अचानक लापता होने के बाद परिवार ने उसकी काफी तलाश की थी। कई दिनों तक आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने 2 फरवरी 2026 को आमला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने चर्चा में बताया कि रामकिशोर शराब पीने का आदी था। 24 जनवरी को वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पहले भी वह कुछ दिनों के लिए घर से चला जाता था, लेकिन इस बार लंबे समय तक न लौटने पर परिवार चिंतित हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक निलेश सोनी ने बताया कि कलीराम के खेत में स्थित कुएं में शव होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

error: Content is protected !!