टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

अतिक्रमण की मुहिम को जारी रखने के कलेक्टर ने दिए निर्देश फुटपाथ पर ना हो नया अतिक्रमण कलेक्टर श्री सूर्यवंशी

SHARE:

अतिक्रमण की मुहिम को जारी रखने के कलेक्टर ने दिए निर्देश फुटपाथ पर ना हो नया अतिक्रमण कलेक्टर श्री सूर्यवंशी

लक्ष्य पूर्ति नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने मत्स्य विभाग के सहायक संचालक का दिसंबर माह का वेतन रोकने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने की टीएल बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित प्रकरणों की समीक्
बैतूल .कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली।बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान लक्ष्य पूर्ति नहीं पाए जाने पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मत्स्य विभाग के सहायक संचालक का दिसंबर माह का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक श्री आर. के. कोरी द्वारा बैठक में विलंब से आने पर उनके दिसंबर माह से एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने पशुपालन विभाग को किसान क्रेडिट कार्ड का शत-प्रतिशत वितरण किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा सभी एसडीएम, तहसीलदार वर्चुअल उपस्थित थे।
राजस्व महाभियान में लंबित प्रकरणों का करें निराकरण…………………..
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने राजस्व महा अभियान 3.0 में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम, पटवारी, तहसीलदार से कहा कि अभियान के दौरान नामांतरण, बटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, सीमांकन, नक्शा तरमीम, फॉर्म रजिस्ट्री, आधार खसरा लिंकिंग, पीएम किसान ईकेवाईसी के लंबित प्रकरणों का शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पीएम स्व निधि योजना में लंबित प्रकरणों का सभी सीएमओ गंभीरता पूर्वक निराकरण करें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने 70 प्लस आयु वर्ग के सभी बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि किसानों के खसरे को समग्र एवं आधार से लिंक कराना सुनिश्चित करें।
अतिक्रमण के विरुद्ध मुहिम जारी रखने के लिए कलेक्टर ने निर्देश…………
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि अतिक्रमण के विरुद्ध मुहिम लगातार जारी रखें। शहर में कोई भी फुटपाथ पर नया अतिक्रमण न करें यह सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में पराली न जलने देने के निर्देश दिए। उन्होंने जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए जिले में चलाए जा रहे हैं अभियान की समीक्षा की।बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने 7 दिसंबर को नर्मदापुरम में आयोजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारी के संबंध में भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को निर्देश दिए कि आयोजन में सहभागिता के लिए बृहद स्तर पर उद्योगपतियों, उद्यमियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज लंबित शिकायतों का करें निराकरण कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज लंबित शिकायतों का निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में गंभीरता एवं अति संवेदनशीलता के साथ काम करें और शिकायतों के निराकरण में तेजी लाए। उन्होंने विभागवार विस्तृत चर्चा करते हुए समय सीमा में लंबित मामलों पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें