Breaking News

प्रोग्रेस प्ले स्कूल, आमला का बोर्ड कक्षाओं (5वीं एवं 8वीं) का परिणाम शत-प्रतिशत, विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन मेरे खाटू वाले श्याम तेरे दर पर आऊंगा: कुलदीप सोलंकी का नया भजन रिलीज, भक्तों में उत्साह महाशिवरात्रि पर हसलपुर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण नकली राजश्री गुटखा की खुलेआम बिक्री, महंगे दामों पर धड़ल्ले से कारोबार बिना जीएसटी के लाखों का खेल, कार्रवाई के अभाव में फल-फूल रहा अवैध धंधा महादेव के जयकारों से गूंजी सतपुड़ा की वादियां: जुनारदेव से पचमढ़ी तक उमड़ा आस्था का सैलाब पैदल जा रहे भक्तों ने कहा हर हर महादेव केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात सालो की लंबित मांग को उठाया आमला में कोच फेक्ट्री खोलने पर दिया जोर 

सशस्त्र सेना झंडा दिवस शुक्रवार को मनाया जाएगा

सशस्त्र सेना झंडा दिवस शुक्रवार को मनाया जाएगा

बैतूल. सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर 6 दिसंबर 2024 को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के सभा कक्ष में प्रातः 11:30 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कैप्टन (आईएन) श्री सुमीत सिंह सेवानिवृत्ति जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों की पत्नियों, नागरिकों से यथा समय कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।श्री सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों की पत्नियों के कल्याण कार्य के लिये धन एकत्रित करना है। इस धन से शहीद सैनिकों के आश्रितों, विकलांग सैनिकों, पूर्व सैनिकों उनके आश्रितों के पुनर्वास तथा कल्याण हेतु कार्यक्रम चलाये जाते है। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदाय करना, पुत्री विवाह का अनुदान, अपंग मानसिक रूप से विकलांग बच्चों को अनुदान, पूर्व सैनिकों तथा शहीद सैनिकों की पत्नियों को जीवन यापन हेतु वर्ष में एक बार अनुदान तथा मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार की राशि, सेवानिवृत्त होने के पश्चात् अपंग होने पर आर्थिक सहायता, अन्य प्रयोजन के लिये सहायता राशि उपलब्ध कराना है।

 

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!