टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

होमगार्ड जवानों की देश और समाज की सेवा में निभाई गई भूमिका अमूल्य: कलेक्टर श्री सूर्यवंशी

SHARE:

होमगार्ड जवानों की देश और समाज की सेवा में निभाई गई भूमिका अमूल्य: कलेक्टर श्री सूर्यवंशी

बैतूल होमगार्ड ने मनाया 78वां होमगार्ड स्थापना दिवस
बैतूल .78वा होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को होमगार्ड लाइन सोनाघाटी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि होमगार्ड जवानों की देश और समाज की सेवा में निभाई गई भूमिका अमूल्य है। उन्होंने कहा कि आपके योगदान के कारण ही देश और समाज सुरक्षित हैं। आपके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वयंसेवकों द्वारा वर्ष के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस दौरान अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वयंसेवकों के मेधावी बालक और बालिकाओं को विभाग द्वारा प्रदान प्रोत्साहन राशि के चेक भी वितरित किए गए।
प्लाटून कमाण्डर ने दी सलामी……………..
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आगमन पर परेड कमांडर श्रीमती सुनीता पंद्रे प्लाटून कमाण्डर द्वारा सलामी दी गई। सलामी पश्चात परेड कमांडर द्वारा परेड की रिपोर्ट दी जाकर मुख्य अतिथि से परेड का निरीक्षण करवाया गया। इसके बाद परेड द्वारा मार्च पास्ट किया गया। परेड में 3 प्लाटून लगाए गए। परेड कमांडर प्लाटून कमाण्डर श्रीमती सुनीता पंद्रे, टूआईसीएएसआई श्री बीरनसिह कुशराम, प्रथम प्लाटून के कमाण्डर श्री अवधेश वर्मा हवलदार स्टोरमैन, द्वितीय प्लाटून के कमांडर सै.क्र.131 नायक जयपाल सिंह एवं तृतीय प्लाटून के कमांडर से.क.167 नायक दिलीप थे। होमगार्ड के मधुर बैंड की धुन पर परेड द्वारा मार्च पास्ट किया गया। बैंड का नेतृत्व सैनिक 72 संतोष द्वारा किया गया।
प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के संदेश का किया वचन………..
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड बैतूल द्वारा होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा भेजे गये संदेश का वाचन किया गया। जिसमें सभी महानुभाव, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवियों के द्वारा स्वयं सेवा से परिपूर्ण होकर निष्काम भाव से देश के आंतरिक सुरक्षा एवं आपदा के दौरान सेवाएं देने के लिए शुभकामनाएं दी गईं। मुख्य अतिथि ने होमगार्ड के द्वारा पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिला कर कानून व्यवस्था बनाने, किसी भी प्रकार की आपदा एवं आंतरिक सुरक्षा में कठिन परिस्थितियों में सक्षमता से कर्तव्यों को पूरा करने की सराहना की और होमगार्ड विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवियों को 78 वें स्थापना दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री इन्दल उपनारे द्वारा की गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन झारिया, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, रक्षित निरीक्षक श्री दिनेश मर्सकोले, विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवक, सिविल डिफेन्स वालंटियर, स्कूली विद्यार्थी सहित नागरिक उपस्थित रहे।
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें