टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

एसडीएम ने की ICDS के कार्यों की समीक्षा दिए दिशा निर्देश

SHARE:

एसडीएम ने की ICDS के कार्यों की समीक्षा दिए दिशा निर्देश

आमला.एसडीएम शैलेंद्र बडोनिया ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय में महिला एवं बाल विभाग की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में एसडीएम द्वारा हम होंगे कामयाब पखवाड़ा से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की गई एवं मुख्य समीक्षा 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक चलने वाले, मुख्य्मंत्री जन कल्याण अभियान कार्यक्रम की समीक्षा की गई वही सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पोषण आहार, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को और प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने के दिशा-निर्देश एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम सामाजिक उत्थान का कार्य है। विभाग यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बेटी गर्भ में ना मारी जाए। इसके लिए निरंतर निगरानी की जरूरत है। बैठक में सीडीपीओ निर्मल सिंह ठाकुर ने बताया कि विभाग द्वारा कम वजन वाले बच्चों की पहचान की हुई है और विशेष निगरानी रखी जा रही है। एसडीएम ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हुई हैं, जैसे सुकन्या समृद्घि योजना, स्कूल छोड़ चुकी बालिकाओं को दोबारा स्कूल में प्रवेश दिलाना, आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बेहतर पोषण आहार उपलब्ध कराना, केवल लड़कियों की माताओं को सम्मानित करना आदि के बारे में पात्र परिवारों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि संस्थागत डिलीवरी पर भी फोकस रखें। गर्भवती माता के बारे में जानकारी मिलते ही संबंधित महिला का स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण अवश्य करवाएं। एसडीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ प्रत्येक पात्र माता तक पहुंचना चाहिए। यह शिशु व माता के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए जरूरी है। योजना के तहत आर्थिक मदद समय पर दिलवाएं और उनका सही मार्गदर्शन करें ताकि अंतिम पात्र माता तक योजना का लाभ पहुंचे। बैठक में सभी सेक्टर प्रर्वेक्षक आदि मौजूद रहे।
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें