Breaking News

मेरे खाटू वाले श्याम तेरे दर पर आऊंगा: कुलदीप सोलंकी का नया भजन रिलीज, भक्तों में उत्साह महाशिवरात्रि पर हसलपुर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण नकली राजश्री गुटखा की खुलेआम बिक्री, महंगे दामों पर धड़ल्ले से कारोबार बिना जीएसटी के लाखों का खेल, कार्रवाई के अभाव में फल-फूल रहा अवैध धंधा महादेव के जयकारों से गूंजी सतपुड़ा की वादियां: जुनारदेव से पचमढ़ी तक उमड़ा आस्था का सैलाब पैदल जा रहे भक्तों ने कहा हर हर महादेव केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात सालो की लंबित मांग को उठाया आमला में कोच फेक्ट्री खोलने पर दिया जोर  कुएं में मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, गांव में सनसनी 2 फरवरी को थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी;

किसानों को फसल सिंचाई में किसी प्रकार की असुविधा न हो: संभागायुक्त  के जी तिवारी

किसानों को फसल सिंचाई में किसी प्रकार की असुविधा न हो: संभागायुक्त  के जी तिवारी

टेल एंड तक किसानों को पर्याप्त पानी मिले

संभागायुक्त श्री तिवारी ने बैतूल में सिंचाई परियोजनाओं का किया अवलोकन

बैतूल.संभागायुक्त नर्मदापुरम श्री के जी तिवारी ने सोमवार को बैतूल पहुंचकर यहां सापना जलाशय और पारसडोह सिंचाई परियोजना का अवलोकन किया। उन्होंने सापना जलाशय के टेल एंड एरिया भोगीतेड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान संभागायुक्त श्री तिवारी ने किसानों से चर्चा भी की और सिंचाई व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होने पारसडोह सिंचाई परियोजना के राइट एंड क्षेत्र में भी सिंचाई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने माइक्रो सिंचाई की इजरायली तकनीक को भी खुद परखा।
संभागायुक्त श्री तिवारी ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को फसल सिंचाई में किसी प्रकार की सुविधा न हो। टेल एंड तक किसानों को पर्याप्त पानी मिले। किसानों के सिंचाई संबंधी मुद्दों का पूरी तत्परता के साथ निराकरण किया जाए।निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता जल संसाधन श्री आर आर मीना, एसडीएम श्री राजीव कहार, ईडब्लूआरडी श्री वामनकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

error: Content is protected !!