Breaking News

मेरे खाटू वाले श्याम तेरे दर पर आऊंगा: कुलदीप सोलंकी का नया भजन रिलीज, भक्तों में उत्साह महाशिवरात्रि पर हसलपुर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण नकली राजश्री गुटखा की खुलेआम बिक्री, महंगे दामों पर धड़ल्ले से कारोबार बिना जीएसटी के लाखों का खेल, कार्रवाई के अभाव में फल-फूल रहा अवैध धंधा महादेव के जयकारों से गूंजी सतपुड़ा की वादियां: जुनारदेव से पचमढ़ी तक उमड़ा आस्था का सैलाब पैदल जा रहे भक्तों ने कहा हर हर महादेव केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात सालो की लंबित मांग को उठाया आमला में कोच फेक्ट्री खोलने पर दिया जोर  कुएं में मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, गांव में सनसनी 2 फरवरी को थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी;

नशामुक्ति एवं साइबर अपराध के संबंध में चिचोली कस्बे में जागरूकता अभियान आयोजित

नशामुक्ति एवं साइबर अपराध के संबंध में चिचोली कस्बे में जागरूकता अभियान आयोजित

बैतुल.पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में जिलेभर में नशामुक्ति और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 17.12.2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और एसडीओपी शाहपुर श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी चिचोली श्री हरिओम पटेल के निर्देशानुसार कस्बा चिचोली में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।अभियान के तहत सहायक उपनिरीक्षक धन सिंह सलाम, प्रधान आरक्षक मेजर सिंह मर्सकोले, और आरक्षक विक्रम द्वारा स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में समझाइश दी गई और नशा न करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए लोगों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, और धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नशा और साइबर अपराध से संबंधित जानकारी पहुंचाकर लोगों को सुरक्षित और जागरूक बनाना है। पुलिस अधीक्षक बैतूल ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग करें और साइबर अपराधों से सतर्क रहें।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

error: Content is protected !!