टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

महीनों से नही हो रही नाला-नालियों की साफ-सफाई, वार्डवासियों में नाराजगी

SHARE:

महीनों से नही हो रही नाला-नालियों की साफ-सफाई, वार्डवासियों में नाराजगी

वार्डवासियों में साफ-सफाई की कमी से आक्रोश
आमला. शहर में स्वच्छ शहर-स्वस्थ शहर का सपना साकार नहीं हो पा रहा है। शहर के विभिन्न वार्डो में नाले-नालियां गंदगी से पटी पड़ी है। दुर्गंध के कारण लोगों का रहना और आना-जाना मुश्किल हो गया है, लेकिन नाले-नालियों की सफाई तक नहीं हो रही है। जिसके कारण नागरिकों में नगरपालिका की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी बन रही है। दरअसल शहर वार्ड क्रमांक 18 जहवार वार्ड रोडगांव घोडाचाल के सबसे आखरी क्षेत्र में नाला और नालियों को महीनों से सफाई नही किया गया है। यहां रहने वाले शेरू खान, नुरू खान,सलमान खान,सलीम खान, रफीक खान ने बताया कि नगरपालिका के सफाई कर्मचारी आते है और देखकर चले जाते है। नाले-नालियों की सफाई नहीं करते है। जिससे गंदा पानी इधर-उधर बहता है। कई-कई दिनों तक एक स्थान पर पानी जमा होने से इतनी तेज दुर्गंध फैल रही है कि लोगों को मुंह पर रूमाल रखकर आना-जाना पड़ रहा है। लेकिन नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा लोगों की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। जिससे लोगों में नपा की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बनी हुई है।
नालियां होने के बाद भी गंदगी, पनप रहे मच्छर …………
शहर के सभी वार्डो में पक्की नालियां नहीं है। जहां नालियों का अभाव है, वहां निस्तार का पानी कच्ची नालियों के माध्यम से बहता है। ऐसे में इन नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी दुर्गंध और कचरा जमा हो जाता है। नालियों में कचरे के ढेर लगने और नालियों की सफाई नहीं होने से दुर्गंध उठती है। नालियों में गंदा पानी जमा होने के साथ यहां मच्छर आदि पनपते है। नालियों का पानी निकासी न होने से नालियों में भी भरा रहता है। नालियों में बदबूदार पानी इकठ्ठा होने से संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि नगरपालिका टैक्स लेती है, लेकिन गलियों में नालियों-नाले और सडक़ों की नियमित सफाई नहीं कराती है।
नपा में सफाई की यह है व्यवस्था ……………..
शहर की अंदरूनी गलियों में सफाई व्यवस्था के हालात बेहद खराब है। सफाई कर्मचारी सडक़ों और मुख्य सडक़ों के किनारे नालियों की साफ-सफाई कर कार्य की इतिश्री कर लेते है, जबकि सफाई के लिए नगपालिका के पास पर्याप्त अमला है, लेकिन सफाई अमले की मॉनीटरिंग करने वाले जिम्मेदार ध्यान नहीं देते है। परिणाम शहर के वार्डो में सफाई का स्तर नहीं सुधर रहा। नाले-नालियों और कचरे की लंबे समय तक सफाई नहीं होती है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर को साथ-सुथरा रखने के लिए कर्मचारी और जिम्मेदार कितने गंभीर है। यहीं वजह है कि नगरपालिका की लापरवाही स्वच्छता रैंकिंग में अच्छे अंक लाने में परेशानी बन सकती है।
इनका कहना है
साफ सफाई के लिए स्वच्छता प्रभारी को निर्देश दिए है अगर फिर भी साफ सफाई नही हो रही है तो में आज ही वार्डो का निरीक्षण करूंगा शिकायत पाई जाती है,सीएमओ को कारवाई करने के लिए कहा जायेगा।
नितिंन गाडरे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आमला
वार्ड नं 18 में साफ सफाई कराने के लिए सफाईकर्मीयो को आज ही भेजा गया है। वार्डवासी जो बता रहा है वो गलत है सफाई निरंतर जारी है।
उल्लाश जोशी स्वच्छता प्रभारी नगर पालिका आमला
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें