Breaking News

वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर घर-घर गैस वितरण की मांग को लेकर पार्षद ने सौंपा ज्ञापन एसडीएम से मुलाकात कर नगर की गलियों तक गैस वाहन पहुंचाने की उठाई मांग

पहली बार सयुक्त विभागों ने की एक साथ गुड़ मिलो पर कारवाई लिए सिर्फ  10 ही सैंपल

पहली बार सयुक्त विभागों ने की एक साथ गुड़ मिलो पर कारवाई लिए सिर्फ  10 ही सैंपल

बैतूल .कलेक्टर  नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए जाने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी आमला एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन श्री शैलेंद्र बड़ोनिया के मार्गदर्शन में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संयुक्त टीम के साथ आमला में स्थित गुड घानो का औचक निरीक्षण कर 10 सैंपल लिए। इस दौरान गुड घानो के लाइसेंस की भी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने निरीक्षण में संचालकों को रख-रखाव की समझाइश दी। श्रम विभाग द्वारा गुड धानो पर काम कर रहे कर्मचारियों की जानकारी प्राप्त की गई एवं उन्हें किया जा रहे भुगतान की जांच की गई । पुलिस विभाग द्वारा गुड़ घानो पर काम कर रहे कर्मचारियों के दस्तावेज एवं उनकी पहचान के संबंध में जांच की गई । नापतोल विभाग द्वारा घानों पर लगाए गए तौल कांटो की जांच की गई । खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सैंपल राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला मध्यप्रदेश भेजे जाएंगे तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण दल में नायब तहसीलदार श्री एस बी सेमेले, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटिल, सब इंस्पेक्टर श्री यादव, श्रम निरीक्षक श्री अक्षय बनिया एवं श्री चंद्रप्रकाश जी, नापतोल अधिकारी सुश्री रीना शर्मा व विभागों के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यवाही सतत जारी रहेगी।
पहली बार हुई सयुक्त कारवाई ……….
गुड़ मिलो पर आमला ब्लाक में पहली बार सयुक्त कारवाई की गई है लेकिन सैकड़ो की सख्या में गुड़ मिल संचलित की जा रही है लेकिन सिर्फ 10 ही सेम्पल लिए गए है लोगो का मनना है कि खानापूर्ती के लिए यह कारवाई की गई है इस लिए 10 ही सेम्पल लिए गए है। वही नाप तोल,श्रम विभाग,पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्यवाही का कोई उल्लेखित जानकारी नही आई है इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि कारवाई खानापूर्ती के लिए की गई है।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!