Breaking News

मेरे खाटू वाले श्याम तेरे दर पर आऊंगा: कुलदीप सोलंकी का नया भजन रिलीज, भक्तों में उत्साह महाशिवरात्रि पर हसलपुर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण नकली राजश्री गुटखा की खुलेआम बिक्री, महंगे दामों पर धड़ल्ले से कारोबार बिना जीएसटी के लाखों का खेल, कार्रवाई के अभाव में फल-फूल रहा अवैध धंधा महादेव के जयकारों से गूंजी सतपुड़ा की वादियां: जुनारदेव से पचमढ़ी तक उमड़ा आस्था का सैलाब पैदल जा रहे भक्तों ने कहा हर हर महादेव केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात सालो की लंबित मांग को उठाया आमला में कोच फेक्ट्री खोलने पर दिया जोर  कुएं में मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, गांव में सनसनी 2 फरवरी को थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी;

गंज पुलिस ने 07 माह से फरार चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

गंज पुलिस ने 07 माह से फरार चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

बैतुल.दिनांक 01.05.2024 को फरियादी प्रदीप साहू पिता शंकर लाल साहू, उम्र 47 वर्ष, निवासी गंज, बैतूल ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 30.04.2024 की रात उनके निर्माणाधीन मकान से लोहे की सेंटिंग प्लेटें, जिनकी अनुमानित कीमत ₹9,000 थी, चोरी हो गईं।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 180/24 धारा 380, 34 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस कार्यवाही……………..
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, बैतूल, के निर्देश पर थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूत्रों की मदद से मामले की जांच तेज की।पूछताछ के दौरान संदेही राधे श्याम ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि उसने अपने साथी कांता अहके, गौतम परते और मनोज धुर्वे के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया।
पूर्व में पुलिस ने तीन आरोपियों………….
1. राधे श्याम पिता प्रहलाद मोची, निवासी ओझा ढाना, बैतूल
2. कांता पिता बसंत अहके, उम्र 19 वर्ष, निवासी ओझा ढाना, बैतूल
3. गौतम परते पिता गोलू परते, उम्र 24 वर्ष, निवासी ओझा ढाना, बैतूल
को गिरफ्तार कर चोरी की गई 09 लोहे की सेंटिंग प्लेटें बरामद की थीं।
07 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार…………
पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 07 माह से फरार आरोपी मनोज धुर्वे पिता रेवाराम धुर्वे, उम्र 27 वर्ष, निवासी अचलपुर नाका, परतवाड़ा, अमरावती (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर लिया।
टीम का विशेष योगदान
इस सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक अरविंद कुमार, सउनि किशोरी लाल सल्लाम, आरक्षक 581 अनिरुद्ध, आरक्षक 469 राकेश, आरक्षक 678 मतराम, और आरक्षक 21 नवीन का विशेष योगदान रहा।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

error: Content is protected !!