Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

लाखो की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

लाखो की धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

लुटेरी दुल्हन के फरार सहयोगी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता
बैतुल.थाना गंज, बैतूल में दर्ज अपराध क्रमांक 314/24 के तहत धोखाधड़ी और छल का मामला प्रकाश में आया था। फरियादी राजेश मंसुरिया, निवासी हाटपिपलिया (जिला देवास), ने दिनांक 08.09.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 30.08.2024 को सुरेंद्र यादव ने उनके साले धर्मेंद्र बागवान की शादी कराने के बहाने उन्हें बैतूल बुलाया। सुरेंद्र यादव और उसके साथियों ने फरियादी और उनके परिवार को विश्वास में लेकर उनसे 1,40,500/- रुपये ऐंठे और फिर कथित दुल्हन सीमा यादव शादी के बाद रास्ते में फरार हो गई।
घटना का विवरण
सुरेंद्र यादव और उसके साथी राजा उर्फ चंद्रशेखर, सावित्री अहाके ने फरियादी को बैतूल के कालापाठा स्थित रमेश सूर्यवंशी के घर बुलाया। वहां, सीमा यादव नाम की युवती को दुल्हन के रूप में प्रस्तुत किया गया। आधार कार्ड दिखाने और युवती से मिलवाने के बाद, शादी के नाम पर सुरेंद्र यादव ने फरियादी से 1,50,000 रुपये मांगे। फरियादी ने 1,00,000 रुपये नकद और 40,500 रुपये फोन पे के माध्यम से सुरेंद्र यादव को दिए।
इसके बाद बैतूल कोर्ट के पास वकील के जरिए सीमा यादव और धर्मेंद्र बागवान के बीच लिव-इन-रिलेशनशिप का एक एग्रीमेंट तैयार किया गया। एग्रीमेंट के बाद दुल्हन को मंगलसूत्र और चांदी की पायल पहनाई गई। विवाह प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी लोग टवेरा गाड़ी से हाटपिपलिया (देवास) के लिए रवाना हुए।
रास्ते में, शंकर ढाबा (चिरापाटला) पर रुकने के दौरान सीमा यादव ने बाथरूम जाने का बहाना किया और वहां से एक अज्ञात व्यक्ति के साथ स्कूटी पर बैठकर फरार हो गई। फरियादी ने युवती की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।
पुलिस कार्रवाई…………
घटना की रिपोर्ट पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 314/24 धारा 318(4)bns और 3(5)bns के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी…………..
1. सुरेंद्र उर्फ बंडू पिता रामकिशन यादव (32 वर्ष), निवासी ग्राम नांदा, भीमपुर
2. रमेश पिता सुकू सूर्यवंशी (63 वर्ष), निवासी आरडी पब्लिक स्कूल के पीछे, कालापाठा
3. सावित्री पति रामशंकर अहाके (30 वर्ष), निवासी अर्जुन नगर, बैतूल
तीनों आरोपियों को पुलिस ने सायबर सेल की मदद से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया था।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी…………
आज दिनांक 26.12.2024 को थाना गंज पुलिस ने इस प्रकरण के फरार आरोपी राजा उर्फ चंद्रशेखर पिता विष्णु पोर्टभोडे (39 वर्ष), निवासी लोहिया वार्ड, गंज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
विशेष योगदान…….
इस प्रकरण में निरीक्षक अरविंद कुमरे, उपनिरीक्षक रणधीर सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक उमेश बिल्लोरे, आरक्षक उत्कर्ष, और चालक दीपक सनोडिया ने विशेष भूमिका निभाई।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!