आमला में तेज हवाओं के साथ मावठे की हुई बारिश
क्या होता है ‘मावठा’?, जिसके गिरते ही ठंड में छूटेगी कंपकंपी
आमला.जहां आमला ब्लाक के अलग-अलग गांव में ठंड के साथ-साथ बारिश का दौर देखने को मिला है सुबह से ही ठंड का असर था दुपहर को ठंडी हवाएं चलने लगी थी इसकी के बीच मावठे की मूसलाधार बारिश हो गई। जिसकी वजह से ठंड का आर बढ़ गया है। लेकिन जब तक बारिश नही हुई थी तो गर्मी का भी थोड़ा थोड़ा असर था लेकिन मौसम ने एकदम से करवट ली और तेज हवाओं के साथ मावठे की बारिश हो गई है।
क्या होता है मावठा…………
ठंड के मौसम में होने वाली बारिश को मावठा कहा जाता है, जहां मावठा गिरते ही ठंड में बढ़ोतरी होती है। जब ठंड के वक्त बारिश होती है, तो उसे मावठा कहा जाता है। यही कारण है कि, मावठे का असर आमला में देखने को मिला जिससे ब्लाक में ठंड का असर बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि मावठे की बारिश से फसलों के लिए लाभकारी है।
इस विषय मे वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी गोपाल साहू ने बताया कि गेहूं,चना,गनन्ने की फसल को मावठे की बारिश से कोई नुकसान नही होगा जबकि अगर ओलावृष्टि होती है तो मसूर,चना,टमाटर जैसी सब्जियों को नुकसान हो सकता है। वैसे ब्लाक में किसी भी क्षेत्र में ओलावृष्टि होने की सूचना नही मिली है।
Views: 384









