Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

थाना कोतवाली क्षेत्र के कुख्यात बदमाश पर रासुका के तहत कार्रवाई

थाना कोतवाली क्षेत्र के कुख्यात बदमाश पर रासुका के तहत कार्रवाई

बैतुल.थाना कोतवाली बैतूल क्षेत्र में दिनांक 15.10.2024 की रात हुई चाकूबाजी, लूटपाट, और गंभीर मारपीट की घटनाओं में पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई।
घटनाओं के आधार पर निम्नलिखित अपराध पंजीबद्ध किए गए
1. अपराध क्रमांक 1004/24 – हत्या का प्रयास
2. अपराध क्रमांक 1005/24 – गंभीर रूप से मारपीट
3. अपराध क्रमांक 1006/24 – हत्या का प्रयास
4. अपराध क्रमांक 1007/24 – लूट एवं मारपीट
5. अपराध क्रमांक 1008/24 – गंभीर रूप से मारपीट
इन अपराधों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
मुख्य आरोपी पर रासुका की कार्रवाई
उक्त घटनाओं में संलिप्त मुख्य आरोपी रोशन उर्फ रोशु पिता दीपक नागवद, उम्र 21 वर्ष, निवासी विवेकानंद वार्ड, ग्रीन सिटी, थाना गंज बैतूल, के आपराधिक इतिहास और समाज में उसके कृत्यों से उत्पन्न खतरे को ध्यान में रखते हुए, आरोपी के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा 3(2) के तहत प्रस्ताव माननीय जिला मजिस्ट्रेट महोदय, बैतूल के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
माननीय जिला मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा आरोपी को केंद्रीय जेल भोपाल में निरुद्ध रखने का आदेश दिनांक 30.10.2024 को पारित किया गया। इसके उपरांत, मध्य प्रदेश राज्य शासन द्वारा उक्त आदेश को उचित मानते हुए आरोपी को दिनांक 31.01.2025 तक (अगले 03 माह) के लिए निरुद्ध रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
पुलिस की सतर्कता और तत्परता
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध कठोर संदेश देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पुलिस अधीक्षक की अपील एवं जनता के लिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन झारिया ने कहा कि बैतूल पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए बैतूल पुलिस प्रतिबद्ध है।
बैतूल पुलिस जनता से अपील करती है कि समाज में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 100/112 पर दें।

 

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!