Breaking News

प्रोग्रेस प्ले स्कूल, आमला का बोर्ड कक्षाओं (5वीं एवं 8वीं) का परिणाम शत-प्रतिशत, विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन मेरे खाटू वाले श्याम तेरे दर पर आऊंगा: कुलदीप सोलंकी का नया भजन रिलीज, भक्तों में उत्साह महाशिवरात्रि पर हसलपुर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण नकली राजश्री गुटखा की खुलेआम बिक्री, महंगे दामों पर धड़ल्ले से कारोबार बिना जीएसटी के लाखों का खेल, कार्रवाई के अभाव में फल-फूल रहा अवैध धंधा महादेव के जयकारों से गूंजी सतपुड़ा की वादियां: जुनारदेव से पचमढ़ी तक उमड़ा आस्था का सैलाब पैदल जा रहे भक्तों ने कहा हर हर महादेव केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात सालो की लंबित मांग को उठाया आमला में कोच फेक्ट्री खोलने पर दिया जोर 

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा प्रांगण में भव्य पौधारोपण के साथ कंबल वितरण का कार्यक्रम किया आयोजित

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा प्रांगण में भव्य पौधारोपण के साथ कंबल वितरण का कार्यक्रम किया आयोजित

आमला.आज कल किसके पास समय है सब तो कही ना कही व्यस्त है। ऐसे में अपनी दिनचर्या ओर अपना काम छोड़कर जनहित में लोगो के लिए जीना बहुत अतुल्य ओर सहरानीय कार्य है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण श्री कृष्णलीला के प्रमुख शिवम उपाध्याय एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पं राजेन्द्र उपाध्याय के द्वारा गाव गाव में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर जनहित में एक अच्छा प्रयास किया जा रहा है जिसकी शिक्षित वर्गों में इस अतुल्य पहल की प्रशंसा की जा रही है।
जानकारी के अनुसार श्रीकृष्ण लीला फाउंडेशन और ग्राम पंचायत जम्बाड़ा के सहयोग से शिवाजी पार्क जम्बाड़ा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा को स्नान कराया गया तथा नया ध्वज लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम में शामिल नायब तहसीलदार श्याम बिहारी समेले याना प्रभारी सत्यप्रकाश सक्सेना गांव के सरपंच रामचन्द्र देशमुख श्री कृष्ण लीला फाउंडेशन के प्रमुख शियम उपाध्याय
पत्रकार अनिल सोनपुरे पत्रकार दिलीप पाल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम की शुरुआत की गई सर्व प्रथम परिसर की साफ सफाई व्यवस्था बेहतर बनाई गई आस पास रहने वाले लोगों को जागरूक किया गया और 11 पौधे लगाए गए जिन घर ट्री गार्ड भी व्यापारी होनेफा की ओर से निःशुल्क प्रदान किए गए निर्धन परिवार को कंबल वितरण किया गया इस अवसर पर मुख्य अथिति नायब तहसीलदार श्याम बिहारी समेले ने कहा कि श्री कृष्ण लीला फाउंडेशन की ओर से मां लोलाचाई की स्मृति में पौधा रोपण करने और पौधों का पालन पोषण करने हेतु प्रयास कर रहे हैं कंबल वितरण और अन्य सामाजिक कार्यों में भी बहुत उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है

ग्राम पंचायत जंबाडा की ओर से महापुरुषों के स्थल को जिस तरीके से सजावट की गई है और साफ सफाई की जा रही है यह सिखने वाली बात है थाना प्रभारी एस.पी. सक्सेना ने कहा कि जब सकारात्मक कार्य गांव में किए जाते हैंतो लोग नशे से दूर रहते हैं और बच्चों में महापुरुषों के प्रति सम्मान अच्छा लगता है शिवाजी महाराज की यह प्रतिमा मन को मोह लेती है उन्होंने सरपंच के कार्य की तारीफ करते हुए उन्हें हर सम्भभव अहयोग का आश्वासन दिया प्रगतिशील व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब वह परिसर इन पौधों से हरा भरा ही जाएगा तो यहां पर सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जा सकते हैं यह बहुत ही पुनीत काम है जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के प्रमुख सह‌योगी यशवंत कुमार चढ़ेकर ने शिवाजी महाराज के देशभक्ति के योगदान पर प्रकाश जला और श्री कृष्ण लीला फाउंडेशन के समाजिक सहयोग और जागरूकता अभियानों को भी सराहा कार्यक्रम का संचालन वकील रविंद कुमार देशमुख ने किया आभार प्रदर्शन वकील दिलीप सोनी ने किया इस अवसर पर राजेंद्र उपाध्याय आशीष कुमार सोनी सदाराम झरबडे नारायण डोंगरे पर्वत देशमुख रामराव देशमुख धनराज गयाहडे कमलेश अतुलकर सहित अन्य पर्यावरण मित्र मौजूद रहे जय भवानी जय शिवाजी के उत्कर्ष के साथ सारा परिसर गूंज उठा।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!