Breaking News

प्रोग्रेस प्ले स्कूल, आमला का बोर्ड कक्षाओं (5वीं एवं 8वीं) का परिणाम शत-प्रतिशत, विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन मेरे खाटू वाले श्याम तेरे दर पर आऊंगा: कुलदीप सोलंकी का नया भजन रिलीज, भक्तों में उत्साह महाशिवरात्रि पर हसलपुर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण नकली राजश्री गुटखा की खुलेआम बिक्री, महंगे दामों पर धड़ल्ले से कारोबार बिना जीएसटी के लाखों का खेल, कार्रवाई के अभाव में फल-फूल रहा अवैध धंधा महादेव के जयकारों से गूंजी सतपुड़ा की वादियां: जुनारदेव से पचमढ़ी तक उमड़ा आस्था का सैलाब पैदल जा रहे भक्तों ने कहा हर हर महादेव केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात सालो की लंबित मांग को उठाया आमला में कोच फेक्ट्री खोलने पर दिया जोर 

शराब के नशे मे लूट के इरादे से की आमला के सतीश की हत्या पुलिस ने किया अंधे मडर का खुलासा

शराब के नशे मे लूट के इरादे से की आमला के सतीश की हत्या पुलिस ने किया अंधे मडर का खुलासा

बैतुल.विगत 20 दिसम्बर को बैतुल इन्दौर हाईवे फोर से 100 मीटर दूर धौल मार्ग पर हुई निर्मम हत्या के मामले मे खुलासा।पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार किया । साइबर सेल की मदद से अंधे कत्ल का खुलासा । आरोपी चिचोली के पास के बेला गांव के निकले। इस मामले में राजपाल उइके पिता लक्ष्मण निवासी बेला और बारीक पिता टंटी को गिरफ्तार किया गया है।
पथरो से सर को कुचल कर की थी हत्या……….
चिचोली टीआई हरिओम पटेल ने बताया कि इंदौर हाइवे पर 20 दिसम्बर की सुबह धौल जोड़ पर एक व्यक्ति की सर कुचली लाश मिली थी । लाश के पास कई दस्तावेज भी पाए गए थे । जिसके आधार पर मृतक की पहचान आमला निवासी सतीश नाईक के रूप में हुई थी। जब इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि मृतक इंदौर में काम करता था और वह अपनी बाइक लेने के लिए 18 दिसंबर को इंदौर गया हुआ था। बाइक के जरिए ही वह बैतूल लौट रहा था।इसी बीच उसकी हत्या हो गई।
अलग अलग स्थानों पर पहुची थी पुलिस की टीम…....
हत्या के मामले को सुलझाने के लिए वरिष्ठ अधिकारीयो के मार्गदर्शन मे तीन अलग अलग टीम बनाई गई। एक टीम ने आमला, दूसरी टीम ने इन्दौर-महु एवं तीसरी टीम ने थाना क्षेत्र मे सर्च किया। इन्दौर- महु एवं हरदा टोल नाको से वीडीयो फुटेज निकाले गये।पुलिस के मुताबिक मृतक का एक मोबाइल गायब था।इस बीच गायब मोबाइल के ईएमआई नंबर के आधार पर पड़ताल शुरू की गई तो सतीश का मोबाइल बेला गांव में चलना पाया गया।टीम वहां पहुंची तो मृतक का मोबाइल राजपाल का भाई चलाते मिला। जिससे पूछताछ के बाद राजपाल को हिरासत में लिया गया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।
मोबाइल की लोकेशन से पकड़ाए आरोपी………
जानकारी के मुताबिक हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दो आरोपियों में से एक आरोपी ने मृतक का मोबाइल अपने पास रख पर लिया था।आरोपी के पिता ने इस मोबाइल मे एक सिम लगाई। इसके बाद मोबाइल को चालू किया गया। जैसे ही मोबाइल ऑन हुआ मोबाइल लोकेशन साईबर पुलिस तक पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोबाइल को जप्त किया एवं आरोपी राजपाल को गांव से दूर ले जाकर कड़ी पूछताछ की।
लिफ्ट लेकर लूट के इरादे की थी आरोपियों ने हत्या…….
आरोपी राजपाल ने बताया कि, मृतक अपनी मोटरसाइकिल से हरदा की तरफ से आ रहा था । इसी दरमियान चिरापाटला के ढाबे के निकट उसने सतीश से लिफ्ट मागी ।दोनो ढाबे से चिचोली तरफ जाने को निकले । इस दौरान रामदेव ढ़ाबा पर आरोपी राजपाल और सतीश को ढ़ाबे पर काम करने वाला बारीक परते मिला। यहा से तीनो मोटर साईकल से धौल मार्ग पर पहुचे। तीनो यहाँ बैठकर शराब भी पी। इसके बाद लूट के इरादे से राजपाल और बारीक ने सतीश की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।
पुलिस ने जप्त की मोटरसाइकिल की नेम प्लेट……..
मृतक के बेग से रुपये और मोबाईल निकालकर मृतक की मोटर सायकल भी साथ लेकर आरोपी अपने रिश्तेदार से मिलने कुंडबकाजन के लिए निकले । हत्या स्थल से कुछ दूर जाने के बाद नशे की हालत में आरोपियों की मोटरसाइकिल हाईवे के डिवाइडर से टकराई। जिससे दोनों आरोपी घायल भी हुए। रात में चिचोली के सीएचसी में दोनों आरोपियों ने उपचार भी करा लिया और वे फिर से मोटरसाइकिल लेकर निकले । आरोपियों ने बताया कि, रहटगांव ,कायदा के खूमी गांव के निकट जंगल के रास्ते में पेट्रोल खत्म हो जाने के चलते उन्होंने मोटरसाइकिल को वहीं पर छोड़कर भी घर वापस आ गए। पुलिस ने इस मामले में घटना स्थल से मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट भी जप्त की है।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!