Breaking News

वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर घर-घर गैस वितरण की मांग को लेकर पार्षद ने सौंपा ज्ञापन एसडीएम से मुलाकात कर नगर की गलियों तक गैस वाहन पहुंचाने की उठाई मांग

शीघ्र बनाई जायेंगी व्यापारी महासंघ जिला पांढुरना इकाई की कार्यकारिणी

शीघ्र बनाई जायेंगी व्यापारी महासंघ जिला पांढुरना इकाई की कार्यकारिणी

विभिन्न व्यापारी संगठन मिलकर बनायेंगे एक व्यापारी महासंघ
पांढुरना. जिला नगर मुख्यालय के विभिन्न एसोसिएशन के व्यापारियों को एकजूट कर संगठीत बनाएँ रखने के मुख्य उद्देश्य से रविवार की शाम को नगर के धनुष लांन में एक बैठक आयोजित कि गई थी, जिसमें व्यापारियों ने उपस्थित होकर व्यापारी महासंघ का गठन कर एकजूट रहने का संकल्प लिया

यह व्यापारी संगठन के प्रतिनिधि थे उपस्थित…………..
पांढुरना के इलेक्ट्रिकल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन की अनोखी पहल पर नगर जिला मुख्यालय के विभिन्न व्यापारी संगठन के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बीते दिवस रविवार को नगर के भोपाल मार्ग पर स्थित धनुष लॉन में आयोजित कि गई, जिसका सभी व्यापारी संगठन ने समर्थन किया, और इस बैठक में किराना, इलेक्ट्रिकल्स,
मोबाईल, स्वर्णकार, मेडिकल, शारदा मार्केट एसोसिएशन के व्यापारी प्रमुख रूप से उपस्थित हुए ।

सभी ने अपने विचार व्यक्त कर किया समर्थन………..
कार्यक्रम के दौरान सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी व्यापारियों को एकजूट होने की बात पर बल देते हुए सभी ने एक होकर व्यापारी महासंघ जिला पांढुरना के नाम से गठन करने पर व्यापारियों की समस्याओं से शासन प्रशासन का ध्यान आर्कष्ट कराने की बात कहीं । शीघ्र ही व्यापारी महासंघ पांढुरना जिला ईकाई का गठन किया जायेंगा, जिसमें उक्त सभी एसोसिएशन जिसमें किराना, स्वर्णकार, इलेक्ट्रिकस, मेडिकल, शारदा मार्केट, मोबाईल के प्रतिनिधियों को शामिल किया जायेंगा कार्यक्रम का सफल मंच संचालकन इलेक्ट्रिकल्स एंड इलेक्ट्रानिक्स एसोसिएशन के सचिव राजेश हारोड़े द्वारा किया, वहीं कार्यक्रम के अत में आभार प्रदर्शन समिति के अध्यक्ष जुगलकिशोर नागपाल द्वारा किया गया।
यह रहे मंचासिन……………
इस दौरान बैठक आयोजनकर्ता इलेक्ट्रिकल्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन द्वारा सभी का स्वागत किया, इस दौरान मंच पर इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जुगल नागपाल, किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश भाई पोपट, मोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन घाटोड़े, स्वर्णकार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष गुलतकर, मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज खरवडे, शारदा मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील नेटके विराजमान थे
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!