Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

वनग्राम अर्जुनगोंदी और सीताखेड़ी में संभागायुक्त श्री तिवारी ने देखी नल जल योजनाओं की स्थिति

वनग्राम अर्जुनगोंदी और सीताखेड़ी में संभागायुक्त श्री तिवारी ने देखी नल जल योजनाओं की स्थिति

नल जल योजनाओं का व्यवस्थित संधारण करने के दिए निर्देश

शालाओं का निरीक्षण कर बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी

चौपाल लगाकर ग्रामीणों से की चर्चा

बैतूल.संभागायुक्त नर्मदापुरम श्री के जी तिवारी सतत भ्रमण कर मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में संभागायुक्त श्री तिवारी ने जिले की तहसील घोड़ाडोंगरी के ग्राम अर्जुनगोंदी और सीताखेड़ी में सोलर पैनल से संचालित नल जल योजनाओं के संचालन की स्थिति देखी। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को नल जल योजनाओं के संधारण के संबंध में जानकारी ली और पंचायत से समन्वय कर उक्त योजनाओं का व्यवस्थित संधारण करने के निर्देश दिए।


संभागायुक्त श्री तिवारी ने इस दौरान ग्राम अर्जुनगोंदी और सीताखेड़ी में प्राथमिक शालाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने यहां बच्चों से पाठ्य पुस्तक पढ़वाकर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता भी परखी। संभागायुक्त श्री तिवारी ने इन ग्रामों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा कर नल जल योजनाओं सहित अन्य योजनाओं के संचालन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने यहां ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त श्री जी सी दोहर, एसडीएम श्री अभिजीत सिंह, कार्यपालन यंत्री श्री बघेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!