टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

“धृति योजना” से पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बेटियों के सशक्तिकरण की नई पहल

SHARE:

“धृति योजना” से पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बेटियों के सशक्तिकरण की नई पहल

पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री हेतु आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन
बैतुल.पुलिस मुख्यालय, मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार, पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत “धृति योजना” का क्रियान्वयन बैतूल जिले में प्रारंभ किया गया है। इस योजना का उद्देश्य पुलिस परिवार की महिलाओं और बेटियों को स्वावलंबन, कौशल विकास, और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रोत्साहित करना है।पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन झारिया की प्रेरणा से विगत माह पुलिस कंट्रोल रूम बैतूल में “धृति योजना” की पहली बैठक आयोजित की गई थी जिसमें श्रीमती सुरुचि झारिया (धर्मपत्नी, पुलिस अधीक्षक बैतूल) एवं श्रीमती कमला जोशी (धर्मपत्नी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल) के मुख्य आतिथ्य में उपस्थित महिलाओं को उनकी प्रतिभा और अभिरुचि के अनुरूप विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों और घरेलू सामग्रियों के निर्माण एवं विक्रय से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही, उनके आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षण कार्यशालाओं और विक्रय केंद्रों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।

“धृति योजना” के प्रमुख उद्देश्य……………
1 आर्थिक सशक्तिकरण….महिलाओं और बेटियों को हस्तशिल्प उत्पाद निर्माण एवं विक्रय के माध्यम से आय के अवसर उपलब्ध कराना।
2. कौशल विकास.. विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी कार्यक्षमता एवं आत्मविश्वास बढ़ाना।
3. स्वावलंबन का प्रोत्साहन… महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक मंच प्रदान करना।
“धृति योजना” के तहत पुलिस परिवार की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस योजना के अंतर्गत बैतूल जिले के ऑडिटोरियम में पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की एक आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मुक्त प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को अत्यधिक सराहा।

इस पहल से पुलिस परिवार की महिलाओं और बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं स्वावलंबी बनने का अवसर मिला है। महिलाओं ने इस योजना की प्रशंसा करते हुए इसे पुलिस परिवार की आर्थिक और सामाजिक उन्नति का सशक्त माध्यम बताया।

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया द्वारा “धृति योजना” के क्रियान्वयन हेतु एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों के विक्रय एवं संकलन में सहयोग करेगी और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन सुनिश्चित करेगी।
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें