Breaking News

वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर घर-घर गैस वितरण की मांग को लेकर पार्षद ने सौंपा ज्ञापन एसडीएम से मुलाकात कर नगर की गलियों तक गैस वाहन पहुंचाने की उठाई मांग

चिचोली में सड़क दुर्घटना: तेज रफ्तार वाहन ने ली दो जानें, तीन घायल

चिचोली में सड़क दुर्घटना: तेज रफ्तार वाहन ने ली दो जानें, तीन घायल

बैतुल.थाना चिचोली क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। चंडी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे वाहन क्रमांक एमपी 05 टी 1822 (टवेरा गाड़ी) तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर गोंडू मंडई के पास एक घर में घुस गई। दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत सीएससी चिचोली ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
दुर्घटना में मृतक…………
1. माखन सिंह पिता ठाकुरदास बारेल (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम जर्रापुर, तहसील बुधनी, जिला सीहोर। गंभीर चोटों के कारण मौके पर मृत्यु हो गई।
2. दयाराम पिता मानसिंह परते (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम उमरिया, थाना मोहगांव, जिला मंडला। घर में बैठे हुए थे, वाहन के टकराने से उनकी मृत्यु हो गई।
घायलों की जानकार…………..
1. कृष्ण पिता देने जाटव (उम्र 20 वर्ष), निवासी पीली खंती, आनंद नगर, जिला नर्मदापुरम।
2. दीपाली पिता राम सरेआम (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम सिंगारपुर, तहसील गोगरी, थाना मोहगांव, जिला मंडला।
3. गुलाब शाह पति राम सरेआम (उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम सिंगारपुर, तहसील गोगरी, थाना मोहगांव, जिला मंडला।
पुलिस की कार्रवाई…………..
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

घटना के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।
बैतूल पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!