Breaking News

वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर घर-घर गैस वितरण की मांग को लेकर पार्षद ने सौंपा ज्ञापन एसडीएम से मुलाकात कर नगर की गलियों तक गैस वाहन पहुंचाने की उठाई मांग

लापरवाही बरतने पर दो ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

लापरवाही बरतने पर 2 ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

बैतूल.बिना सूचना के अनुपस्थित रहने और शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत सीईओ ने दो पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया। जनपद पंचायत भैंसदेही की ग्राम पंचायत देड़पानी के सचिव प्रकाश कानडे के बिना सूचना के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने एवं शासकीय कार्यों में लापरवाही करने के करण उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ की गई। वहीं ग्राम पंचायत कुम्हारटेक सचिव अशोक पाल को बिना सूचना एवं बिना अवकाश स्वीकृति के निरंतर अनुपस्थित रहने, पंचायत बैठकें, स्थायी समितियों की बैठकें एवं ग्राम सभा का आयोजन नियमानुसार नहीं करने एवं ग्राम पंचायत के अभिलेख का संधारण करने में लापरवाही बरतने के कारण उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ की है। दोनों सचिवों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षत जैन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!