Breaking News

मेरे खाटू वाले श्याम तेरे दर पर आऊंगा: कुलदीप सोलंकी का नया भजन रिलीज, भक्तों में उत्साह महाशिवरात्रि पर हसलपुर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण नकली राजश्री गुटखा की खुलेआम बिक्री, महंगे दामों पर धड़ल्ले से कारोबार बिना जीएसटी के लाखों का खेल, कार्रवाई के अभाव में फल-फूल रहा अवैध धंधा महादेव के जयकारों से गूंजी सतपुड़ा की वादियां: जुनारदेव से पचमढ़ी तक उमड़ा आस्था का सैलाब पैदल जा रहे भक्तों ने कहा हर हर महादेव केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात सालो की लंबित मांग को उठाया आमला में कोच फेक्ट्री खोलने पर दिया जोर  कुएं में मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, गांव में सनसनी 2 फरवरी को थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी;

टीएल बैठक होगी और अधिक प्रभावी, रैंडमली चयनित 5 विभागों के हर पहलू पर होगी विस्तृत समीक्षा

टीएल बैठक होगी और अधिक प्रभावी, रैंडमली चयनित 5 विभागों के हर पहलू पर होगी विस्तृत समीक्षा

योजनाओं और सेवाओं में प्रगति के साथ विभागीय अधिकारी की होगी जवाबदेही तय
——
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने समयसीमा की बैठक में दिए निर्देश
—–
बैतूल . जिले में प्रति सोमवार होने वाली समय सीमा की बैठक को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। आगामी टीएल बैठकों में विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ पांच विभागों का रैंडमली चयन किया जाएगा और उन विभागों की समस्त योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रत्येक पैरामीटर पर विशेष समीक्षा होगी। बैतूल कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा किए गए इस नवीन प्रयोग से न केवल समस्त योजनाओं और सेवाओं में उल्लेखनीय प्रगति आएगी बल्कि प्रत्येक विभाग के हर पहलू पर समीक्षा से विभागीय अधिकारी की जवाबदेही भी निर्धारित होगी।
सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समयसीमा की बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने इस संबंध में सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत आयोजित शिविरों की विभागवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने ऊर्जा और उद्यानिकी विभाग को शिविर में प्राप्त आवेदनों को निर्धारित पोर्टल पर दर्ज करने और लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याण शिविर में प्राप्त नामांतरण के आवेदनों का नगर पालिकाओं में जाकर निरीक्षण किया जाए। नामांतरण, बटवारा सीमांकन के प्राप्त आवेदनों के निराकरण में प्रगति लाएं। सभी एसडीएम तहसीलदार अपने क्षेत्र में रैंडमली मकानों का निरीक्षण कर नामांतरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करें।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने समस्त जनपद सीईओ, सीएमओ को सख्त निर्देशित किया कि जन कल्याण शिवरो का प्रभावी ढंग से आयोजन कर विभिन्न सेवाओं में आवेदनों की संख्या बढ़ाए। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, फायर एनओसी इत्यादि सेवाओं का लोगों को त्वरित लाभ मिले। उन्होंने जिला योजना अधिकारी को भी जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के आवेदनों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उपसंचालक सामाजिक न्याय को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र संबंधी आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए।

केसीसी के प्रकरणों को शीघ्र स्वीकृत एवं वितरित कराएं

बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने पशुपालन एवं मत्स्य विभाग अंतर्गत केसीसी के प्रकरणों की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने अग्रणी बैंक प्रबंधक को केसीसी के प्रकरणों का बैंकों से समन्वय कर यथाशीघ्र स्वीकृत एवं वितरित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि वें शिविरों में प्राप्त आवेदनों की गहन समीक्षा कर उनका निराकरण कराएं।

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में कोताही ना बरतें

राजस्व महाअभियान की समीक्षा कर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को  निर्देश दिए की आधार लिंकिंग ,नामांतरण, बटवारा इत्यादि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में कोताही ना बरतें। राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति को सतत बनाए रखें। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को शेष बची नल जल योजनाओं को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निक्षय मित्र अभियान में जन सहभागिता सुनिश्चित की जाए
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बैठक में निक्षय मित्र अभियान की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम तहसीलदारों को अपने क्षेत्र के बीएमओ के साथ बैठक कर अभियान के तहत स्क्रीनिंग में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगरपालिकाओं को निर्देशित किया कि जन सहभागिता सुनिश्चित कर फूड बास्केट का वितरण कराया जाएं।

गणतंत्र दिवस पूरी गरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाया जाएगा

बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने आगामी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां के संबंध में अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक मरम्मत, बैरिकेडिंग, बैठक व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां के प्रदर्शन, पेयजल आदि व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित विभागों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि गणतंत्र दिवस पूरी गरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाया जाए।

50 दिवस से अधिक की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराएं

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा कर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने श्रम, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राजस्व विभाग, वन विभाग, वाणिज्य कर विभाग इत्यादि विभागों को शिकायतों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि 50 दिवस से अधिक की शिकायतों का भी संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया जाए।

10 जनवरी को आयोजित होगा जिला स्तरीय रोजगार मेला

बैठक में बताया गया कि आगामी 10 जनवरी को जे एच कॉलेज में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने रोजगार मेले का व्यापक प्रचार प्रसार करने और मेला स्थल पर युवाओं के रजिस्ट्रेशन, काउंसलिंग आदि की भी सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। बताया गया की वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती पर भी जिले में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  कलेक्टर ने शासन द्वारा प्रस्तावित सभी आगामी कार्यक्रमों की तैयारियां समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन, अपर कलेक्टर श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!