Breaking News

लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल आमला में पुरस्कार वितरण का हुआ आयोजन- खेतो से मुफ्त बटोर रहे गन्ने की पत्तियां,भूमि को नहीं मिल पाएगी जैविक खाद जिले में नरवाई प्रबंधन के नाम पर चल रहा बड़ा खेल,सरकार की मंशा पर लग रहा पलीता लाइफ कॅरियर स्कूल में ‘टीचर्स कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम’ संपन्न: तनाव मुक्त शिक्षक ही गढ़ सकते हैं विद्यार्थियों का भविष्य तलाब नदियां हमारी मातृशक्ति, इनकी रक्षा हमारा कर्तव्य है :तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह पिता के वचन की मर्यादा के लिए राम ने स्वेच्छा से चुना वनवास रामकथा में छठे दिन छलका वियोग का सागर जेसीबी से खंती खुदाई पर बवाल: मजदूरों का हक मारा, वन विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में जाच करने नही पहुचे वन विभाग के अधिकारी

आमला के युवक ने खाया जहर आईसीयू में हुई मौत 

आमला के युवक ने खाया जहर आईसीयू में हुई मौत 

इलाज के दौरान आईसीयू में हुई मौत, सुसाइड की वजह अज्ञात 
आमला. आमला के गणेश कालोनी में रहने वाले 23 वर्षीय युवक ने जहर खा लिया। युवक को इलाज के लिए नागपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। यहां सोमवार को आईसीयू में युवक ने दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार देवेश (23) अमला की गणेश कालोनी में रहता था। ठेकेदारी का काम करता था। शनिवार को उसने अपने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसे आमला सीएचसी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन हालत में सुधार न होने पर परिवार वाले उसे नागपुर के निजी अस्पताल ले गए। यहां भी उसकी हालत नाजुक बनी रही तो परिजन उसे वापस जिला अस्पताल ले आए, जहां सोमवार को उसने आईसीयू में दम तोड़ दिया।
सुसाइड के समय घर में अकेला था युवक …………
अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक जब युवक ने सुसाइड किया तब वो घर में अकेला था। उसकी मां बाजार गई हुई थी, पिता खेत में और भाई भी काम पर गया था। जब मां बाजार से लौटी तो उसे युवक के जहरीला पदार्थ खाने का पता चला। सुसाइड करने की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जिला अस्पताल ने मर्ग डायरी आमला पुलिस को भेज दी है।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!