Breaking News

वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर घर-घर गैस वितरण की मांग को लेकर पार्षद ने सौंपा ज्ञापन एसडीएम से मुलाकात कर नगर की गलियों तक गैस वाहन पहुंचाने की उठाई मांग

पत्नी की हत्या कर शव जलाने वाला पति गिरफ्तारपारिवारिक विवाद में सिर पर पत्थर मारकर हत्या, शव को बोरे में बांधकर खेत में जलाया

पत्नी की हत्या कर शव जलाने वाला पति गिरफ्तारपारिवारिक विवाद में सिर पर पत्थर मारकर हत्या, शव को बोरे में बांधकर खेत में जलाया

बैतुल.दिनांक 07.01.2025 को ग्राम पांढरी में रोड किनारे किसान नंदलाल इवनाते के खेत में एक महिला का जला हुआ शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पाया गया कि शव अधजला था और मृतिका के वायें पैर में पायल पहनी हुई थी। प्राथमिक जांच के बाद मामला हत्या और साक्ष्य छुपाने का प्रतीत हुआ। मौके पर ही देहाती मर्ग और अपराध क्रमांक 103(1) एवं 238 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।पुलिस द्वारा मृतिका की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों से गुमशुदगी की जानकारी एकत्र की गई। ग्राम उमरी निवासी रेखा धुर्वे (उम्र 28 वर्ष) के परिजनों ने मृतिका के हुलिये और पायल के आधार पर उसकी पहचान की। रेखा के मायके पक्ष ने बताया कि वह दो दिन से लापता थी और आखिरी बार उसकी बातचीत दिनांक 05.01.2025 को हुई थी। फोन पर रेखा ने बताया था कि उसके पति प्रहलाद धुर्वे के साथ देवपूजा को लेकर विवाद चल रहा है।
हत्या का खुलासा……………
पुलिस जांच में पाया गया कि मृतिका के पति प्रहलाद धुर्वे (उम्र 30 वर्ष) ने दिनांक 05.01.2025 की रात खेत में पानी देते समय देवपूजा को लेकर हुए विवाद के दौरान पत्थर से रेखा के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रहलाद ने शव को बोरे में भरकर मोटरसाइकिल से 3 किमी दूर एक मक्के के कडवे के ढेर में ले जाकर जला दिया।
आरोपी ने हत्या और साक्ष्य छुपाने की पूरी घटना को स्वीकार किया।
मामले में बरामदगी………….
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने निम्न सामग्रियां जप्त कीं:
1. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल।
2. खून से सना पत्थर।
3. मृतिका का मोबाइल।
4. खूनालूदा मिट्टी।
5. शव बांधने में प्रयुक्त रस्सी।
6. घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गए खून लगे कपड़े।
सभी जप्त सामग्री को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
विशेष निर्देश…………….
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की विस्तृत जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना से जुड़े सभी सबूतों का गहन विश्लेषण कर न्यायालय में मजबूत केस प्रस्तुत किया जाएगा।
सराहनीय योगदान……………..
इस प्रकरण के सफल खुलासे में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुलताई श्री मयंक तिवारी, थाना प्रभारी मुलताई श्री राजेश सतनकर, प्रभारी एफएस एल निरीक्षक आबिद अंसारी, चौकी प्रभारी पट्टन श्री नेपाल सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, आरक्षक विशाल चौरसिया, सेवाराम पवार, लक्ष्मीकांत, डूमलेश्वर , सैनिक दिनेश रघुवंशी एवं अन्य पुलिस कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा है।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!