Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

स्कूली बच्चों को बांटी स्टेशनरी, स्कूल बेग और खेल सामग्री स्कूलों को किए भेंट बैठने की मेट

स्कूली बच्चों को बांटी स्टेशनरी, स्कूल बेग और खेल सामग्री स्कूलों को किए भेंट बैठने की मेट

आमला. आदिवासी अंचल के दूरदराज क्षेत्र में बसे ग्राम पाचनजोत की शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चों को स्टेशनरी,स्कूल बेग, और खेल सामग्री भेंट की गई साथ ही पाचनजोत के स्कूल और ग्राम बोदूड़ढाना के प्राथमिक स्कूल को बच्चों के बैठने के लिए मेट भी दी गई। दरअसल रविवार यूवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंति पर ग्राम पाचनजोत में एक समारोह आयोजित किया गया था जिसमें स्कूली बच्चों को उपहार दिए गए साथ ही शिक्षा के प्रति सभी को जागरूक किया गया। यूवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद और क्रांतिकारी बिरसामुण्डा के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। अधिवक्ता राजेन्द्र उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि सभी बच्चें प्रतिदिन समय पर स्कूल जाए मन लगाकर पढे व पढ़लिखकर बड़े पदो पर पंहुचकर समाज को इसका लाभ पंहुचांऐ कार्यक्रम में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक नरवरे भी उपस्थित थे श्री नरवरे ने सभी को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां दी। नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने कहा कि समय समय पर ग्राम की हमारे द्वारा सहायता की जाएगी। वही व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय साहु, रिटायर्ड रेल कर्मचारी अशोक पाल, ग्राम पंचायत की सरपंच सुनिता उइके, ने भी अपने विचार व्यक्त किए। ग्राम पंचायत लादी के सरपंच राजु सिलू ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षा ज्योति अभियान के जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि हम सबकों स्वामी विवेकानंद और क्रांतिकारी बिरसा मुण्डा के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए साथ ही सभी बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आना चाहिए। इस क्षेत्र मंे बच्चों का पलायन भी होता है इसके लिए माता पिता को आगे आकर इस पर रोक लगानी चाहिए।

कानून की दी जानकारी………………….

कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्णलीला फाण्डेशन के राजेन्द्र उपाध्याय ने सभी ग्रामीणों को कानून से जुड़े पहलू समझाए। कोरकू समाज को शासन से मिले अधिकारों की जानकारी दी साथ ही श्री उपाध्याय ने कहा कि सभी को हर हाल में नशे जैसी बुराईयो से दूर रहना चाहिए।

हुआ पौधरोपण कार्यक्रम………………….

कार्यक्रम के दौरान पौधा रोपण भी किया गया। इस अवसर पर व्यापारी विक्की गुगनानी, शिवम उपाध्याय, शिक्षक पंजु भोण्डे, श्री यादव, प्रदीप कोकाटे, अंकित सूर्यवंशी, कालूराम सिलुकर, किसनु भोपाकर, घनश्याम यादव, जीआरएस. अनिल नागले, देवराम साहु, सदाराम झरबड़े, रतनसिलु, अच्छूलाल भोपाकर, रामचन्द्र दरसीमा, मंजू भोपा, सूखराम बैठेकर, नत्थू भोपाकर,उन्मत साहु, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!