Breaking News

राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण 15 अगस्त से पहले सभी शहीद स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के परिसरों की सुरधेगी सूरत: पार्षद खुशबू अतुलकर ने नपा अध्यक्ष को सौंपा पत्र खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त

हरन्या गांव में कुल्हाड़ी से 2 लोगों पर प्राण घातक हमला मेहरा समाज ने एडिशनल एसपी से की शिकायत

हरन्या गांव में कुल्हाड़ी से 2 लोगों पर प्राण घातक हमला मेहरा समाज ने एडिशनल एसपी से की शिकायत

आमला. आमला ब्लाक के हरन्या गांव में जातिगत दुर्भावना से मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है, घटना में मेहरा समाज के दो लोगों पर धारदार कुल्हाड़ी से हमला किया गया। घटना के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में मेहरा समाज समिति के जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी के नेतृत्व में समाज ने एडिशनल एसपी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी ने बताया कि हरन्या गांव में यदुवंशी समाज के लोगों द्वारा अनुसूचित जाति (मेहरा) समाज  के तीन परिवारों को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि यदुवंशी समाज के लोग एक साजिश के तहत दलित परिवारों की चल-अचल संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। सूर्यवंशी ने कहा कि पूर्व ग्राम कोटवार खेमचंद उर्फ बबलू पंडोले और सुखदेव पिता टेनु मलांजपुरे को लगातार जातिगत आधार पर मानसिक, आर्थिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस मामले में कई बार बोरदेही थाना में शिकायत की गई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने बताया घटना 13 जनवरी की है। खेमचंद पंडोले और सुखदेव मलांजपुरे अपने रिश्तेदार के घर बैठे हुए थे। इसी दौरान भवन यदुवंशी शराब के नशे में धारदार कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और बिना कुछ कहे उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों बुरी तरह घायल हो गए। हमले के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है समाज के लोगो ने जिला पुलिस अधीक्षक से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!