Breaking News

वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर घर-घर गैस वितरण की मांग को लेकर पार्षद ने सौंपा ज्ञापन एसडीएम से मुलाकात कर नगर की गलियों तक गैस वाहन पहुंचाने की उठाई मांग

एक सप्ताह से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे वार्डवासी सीएम हेल्पलाइन में भी नही हो रहा निराकरण

एक सप्ताह से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे वार्डवासी सीएम हेल्पलाइन में भी नही हो रहा निराकरण

छिंदवाड़ा. नगर निगम के वार्ड क्रमांक 40 बजरंग नगर में पानी की समस्या से वार्डवासी जूझ रहे है। पेयजल समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराते हुये व्यवस्था कराने की मांग की है। वार्ड के कविता डेहरिया,अशोक भोजकर,गोलू चोरे,रुषल डहरिया, प्रिंस राय, ने बताया कि वार्ड क्रमांक 40 में बजरंग नगर के नजदीक दर्जनों परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां न ही नलो से पानी नही आ रहा है और न ही सार्वजनिक हैंडपंप है। जिससे पीने के पानी समेत निस्तार के लिये भी पानी उपलब्ध नहीं हो पाता। इस समस्या से वार्ड पार्षद से भी दर्जनों बार समस्या से निजात दिलाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन पार्षद द्वारा समस्या को नजर अंदाज किया जा रहा है। महिलाओं ने बताया कि इस संबंध में नगर निगम में भी जाकर मौखिक अैर लिखित शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं और अधिकारियों द्वारा भी शीघ्र ही समस्या के निदान हेतु पाइप लाइन के नलो के माध्यम से जल आपूर्ति का आश्वासन दिया गया था। लेकिन एक पखवाड़े से भी अधिक समय गुजर जाने के बावजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। महिलाओं ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की है लेकिन कोई निराकरण नही किया जा रहा है।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!