टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त बच्चो को किया सम्मानित

SHARE:

विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त बच्चो को किया सम्मानित

आमला. विगत दिनों ज़ोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन पचमढ़ी में आयोजित किया गया था, जिसमें विकास खण्ड से जिला स्तर पर चयनित प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त बच्चो को सम्मिलित किया गया था | जिसमें विकास खण्ड आमला की शासकीय माध्यमिक शाला रंभाखेड़ी से कुमारी आरती साहू के गणित मॉड्यूल को प्रथम स्थान व शासकीय माध्यमिक शाला देवगांव से लघु नाटिका में कुमारी कृतिका गंगारे,कंचन गंगारे, प्राची बारस्कर, नीधि गंगारे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था जिन्हें आज शासकीय माध्यमिक शाला रंभाखेड़ी में आयोजित समारोह में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला श्री शैलेन्द्र बड़ोनिया के हस्ते प्रशस्ति पत्र शील्ड देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एल एन प्रजापति आमला मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजीव श्रीवास्तव जनपद पंचायत आमला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री निर्मल सिंह ठाकुर आमला व ग्राम पंचायत सरपंच श्री प्रमोद चौकीकर ग्राम पटेल व शिक्षक श्री शैलेन्द्र दवंडे,देवेंद्र शरणागत व बड़ी संख्या में शिक्षक ग्रामीण पालक व स्कूली छात्र छात्रा उपस्थित थे| अपने उद्बोधन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला के द्वारा बताया गया कि प्रतिभा सभी में मौजूद हैं बस उसे निखारने की जरूरत होती है आज हमारे ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं ने विकास खण्ड का परचम ज़ोन स्तरीय प्रतियोगिता में लहराकर विकास खण्ड व शाला का नाम रोशन किया है अब यह बालिकाएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो इंदौर में आयोजित होना है इसमें अपनी प्रतिभाएं निखारेगी इनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी हो ऐसी मेरी ओर अग्रिम शुभकामनाए अंत में आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें