एसडीएम ने आंगनवाड़ी केंद्र रंभाखेड़ी, का किया निरीक्षण
आमला.अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शेलेंद्र बड़ोनिया द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान एसडीएम द्वारा, आंगनवाड़ी केंद्र में साफ सफाई एवम् नियम अनुसार, नाश्ता भोजन प्रतिदिन बच्चों को, उपलब्ध कराए जाने हेतु सेक्टर पर्यवेक्षक एवम् आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित किए, विशेष कर NRC में कुपोषित बच्चों को भर्ती करवाएं जाने पर बल दिया गया, साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो सके, परियोजना अधिकारी को निर्देशित किए, आंगनवाड़ी केंद्रों में सभी आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से अद्यतन किया जाना चाहिए, इस हेतु सभी सेक्टर पर्यवेक्षक अपने सेक्टर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक में निर्देशित करें एवम् शासकीय राशि का लेखा जोखा, कैश बुक में जरूर होना चाहिए, इसके लिए सेक्टर पर्यवेक्षक के द्वारा एक सप्ताह के अंदर सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने हेतु निर्देशित करें, एवम् प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आपेक्षित प्रगति लाने हेतु कहा गया।
Views: 508









