Breaking News

आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर

रानीपुर पुलिस ने 24 घंटे में लूट की वारदात का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, पांच फरार

रानीपुर पुलिस ने 24 घंटे में लूट की वारदात का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, पांच फरार

बैतूल.रानीपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे में लूट की वारदात का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। यह घटना बैतूल-परासिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बंजारी माई के जंगल के पास हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक मोटरसाइकिल सवार दंपति से लूटपाट की।
घटना का विवरण…………………………….
बीती रात बैतूल से परासिया जा रहे मोटरसाइकिल चालक एवं उसकी पत्नी को दो वाहनों से आए अज्ञात लुटेरों ने रोक लिया और चाकू दिखाकर धमकाते हुए उनका मंगलसूत्र, नकदी एवं मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात के दौरान ही किसी वाहन के सायरन की आवाज सुनकर आरोपी हड़बड़ा गए और पीड़ित की मोटरसाइकिल को सड़क किनारे गड्ढे में फेंककर जंगल की ओर भाग गए।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई………………….
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया एवं एसडीओपी श्री रोशन जैन के निर्देश पर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल इलाके में सर्च अभियान चलाया, जिसमें एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर लूट की वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी……………….
थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। प्रारंभिक जांच में संदेह जताया जा रहा है कि लूट के दौरान इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिलें भी चोरी की हो सकती हैं, जिसकी पुष्टि जांच के बाद की जाएगी।
संगठित गिरोह के शामिल होने की आशंका………
पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में पेशेवर अपराधियों का हाथ हो सकता है, जो पूर्व में भी लूट एवं चोरी जैसी घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। रानीपुर पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पूरी तरह खुलासा करेगी।
पुलिस की पेट्रोलिंग से अपराधों पर लगाम………
बैतूल-परासिया मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि रानीपुर पुलिस नियमित रूप से पेट्रोलिंग करती है, जिससे क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं कम होती हैं।
पुलिस ने की लोगो से अपील………….
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराधों को रोका जा सके और समाज को सुरक्षित बनाया जा सके।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!