टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

चलती कार में अचानक लगी आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर खाक

SHARE:

चलती कार में अचानक लगी आग, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान, वाहन जलकर खाक

रानीपुर। घोड़ाडोंगरी तहसील के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी माई के पास बीती रात करीब 2 बजे चलती कार में अचानक आग लग गई। कार सवारों ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर डायल-100 तत्काल मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। हालांकि, जब तक दमकल आग पर काबू पाती, कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
घटना का विवरण
रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आमढाना निवासी अंकित अपने परिजनों के साथ बैतूल जा रहा था। बंजारी माई के पास अचानक कार में आग लग गई, जिससे उसमें बैठे तीनों लोग तुरंत बाहर कूद गए और सुरक्षित बच गए।
पुलिस व दमकल की त्वरित कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही डायल-100 के पायलट श्याम वानखेड़े एवं सैनिक मिश्रीलाल गुजरे मौके पर पहुंचे और नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण अज्ञात
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या ईंधन लीकेज की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस की अपील
रानीपुर पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान वाहन की तकनीकी जांच करवाएं और अग्नि सुरक्षा उपायों को अपनाएं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें