टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

राजस्व वसूली में प्रगति लाएं : प्रभारी कलेक्टर श्री जैन

SHARE:

राजस्व वसूली में प्रगति लाएं : प्रभारी कलेक्टर श्री जैन

लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का समय पर निराकरण किया जाए
—–
समयसीमा की बैठक आयोजित
—-
बैतूल.सभी राजस्व अधिकारी अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बकायादारों से राजस्व वसूली सुनिश्चित कराएं। यह निर्देश सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समयसीमा की बैठक में प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन ने दिए। उन्होंने बैठक में राजस्व वसूली की प्रगति की अनुविभाग एवं तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि व्यवस्थित कार्य योजना बनाकर वसूली के लक्ष्य को पूर्ण कराएं। उन्होंने अपर कलेक्टर बैतूल को वसूली की प्रगति की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आधार खसरा लिंकिंग एवं फार्मर रजिस्ट्री के प्रकरणों में का भी गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि पटवारी स्तर पर निरंतर समीक्षा कर आधार खसरा लिंकिंग और फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति लाएं। लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों की भी समीक्षा कर निर्देश दिए कि प्रकरणों के निराकरण में समय सीमा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि समय सीमा में प्रकरण नहीं निराकरण होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर श्री जैन ने सभी एसडीएम एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में प्राथमिकता से इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के लिए स्टेशन और गीता भवन के लिए उपयुक्त स्थल चिन्हित कर शीघ्र जानकारी भेजें ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सकें।
उन्होंने डीएमफ मद से होने वाले स्वास्थ्य अधोसंरचना निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पोर्टल पर दूसरी फोटो अपलोड की कार्यवाही में भी प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जिला अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर के प्रति टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग से समन्वय कर बच्चों के टीकाकरण किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें