टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

बैतूल पुलिस द्वारा विशेष कांबिंग गश्त के दौरान की गई प्रभावी कार्रवाई ,85 वारंटी गिरफ्तार ,300 से अधिक की संख्या मे पुलिस बल द्वारा रात भर की गई कांबिग गस्त 

SHARE:

बैतूल पुलिस द्वारा विशेष कांबिंग गश्त के दौरान की गई प्रभावी कार्रवाई ,85 वारंटी गिरफ्तार ,300 से अधिक की संख्या मे पुलिस बल द्वारा रात भर की गई कांबिग गस्त 

बैतूल.पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के सक्रिय मार्गदर्शन में बैतूल पुलिस द्वारा दिनांक 12/02/25 की दरमियानी रात सम्पूर्ण जिले में विशेष काम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। उक्त अभियान में समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी द्वारा स्वयं क्षेत्र में जाकर थाने के समस्त बल के साथ कार्यवाही करते हुए, थाना क्षेत्र में निवासरत्/छुपे स्थायी, फरारी एवं गिरफ्तारी वारंटी को तामील कराने का प्रयास किया गया है। थाना क्षेत्र के समस्त गुंडा बदमाश,निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई।

कांबिंग गश्त के अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार-45 स्थाई वारंटियों, 40-गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए

इस अभियान के तहत पुलिस ने गौवंश अधिनियम, आर्म्स एक्ट, मारपीट, जुआ एक्ट, चोरी , वन अधिनियम , आबकारी , लूट, डकैती जैसे विभिन्न गंभीर अपराधों में कई वर्षों से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया
विशेष बिंदु-

थाना सारणी से धारा 379, 341 भादवि 2013 के प्रकरण में 12 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी प्रमोद पिता कमल किशोर छिपा निवाशी सारणी को किया गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस ने 2018 के धमकी/मारपीट प्रकरण में फरार आरोपी राहुल पिता शंकर पवार निवासी भड़ूस को किया गिरफ्तार

थाना शाहपुर से 2018 के आर्म्स एक्ट (धारा 25 ) प्रकरण में फरार आरोपी मुकेश नाथ पिता रामसिंह नाथ निवासी इटावा जिला सीहोर की गिरफ्तारी की गई।

गंभीर अपराधों के तहत गंज थाना के प्रकरण में फरार आरोपी ह्रितिक चंद्रास पिता योगेश चंद्रास निवासी कालापाठा गंज (धारा 392, 395 IPC) को भी गिरफ्तार किया गया।

बैतूल जिले में की जा रही कांबिग गस्त के द्वारा थाना क्षेत्रों के गुंडे, निगरानी बदमाश एवं जिला बदर की निरंतर चेकिंग कर अपराधों की रोकथाम सहित क्षेत्र मे शांति व्यवस्था हेतु बैतूल पुलिस लगातार कार्य रही है एवं भविष्य में भी इस प्रकार से अभियान चलाये जाते रहेगें, जिसमें गुण्डा बदमाशों तथा असामाजिक तत्वों को अशांति फैलाने से रोका जा सके।

बैतूल पुलिस ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि का संज्ञान हो तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें