Breaking News

आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर

ग्राम जम्बाड़ा के बाजार में खुले तेल की बिक्री: खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर

ग्राम जम्बाड़ा के बाजार में खुले तेल की बिक्री: खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर

आमला.ग्राम जम्बाड़ा के बाजार में खाने का खुला तेल बिक रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। यह मामला खाद्य विभाग की लापरवाही को उजागर करता है। खुला तेल खाने से लोगो के स्वस्थ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि बाजार में खुले तेल की बिक्री आम बात हो गई है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन खाद्य विभाग के अधिकारी इस मामले में मौन हैं। खाद्य अधिकारी जाच के लिए आते जरूर है पर खुले तेल की बिक्री पर कोई कारवाई नही करते है और ना ही खुले तेल का सेम्पल लिया गया है। एक व्यापारी ने नाम ना छापने के शर्त पर बताया कि खाद्य विभाग को सब जानकारी है कि कौन कौन खुला तेल बेच रहा है लेकिन कार्रवाई क्यों नही की जाती है यह बात समझ से परे है ग्रामीणों ने खाद्य विभाग से मांग की है कि वे इस मामले में कार्रवाई करें और खुले तेल की बिक्री पर रोक लगाएं। लेकिन अभी तक कोई खाद्य विभाग की उल्लेखनीय कार्रवाई सामने नही आई है। इस मामले में खाद्य विभाग के आला अधिकारी का कहना है कि वे इस मामले की जांच करवाएंगे और यदि आवश्यक हुआ तो कार्रवाई करेंगे। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जांच के नाम पर खाद्य विभाग मामले को टाल रहा है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने खाद्य विभाग से मांग की है कि वे इस मामले में तुरंत कार्रवाई करें और खुले तेल की बिक्री पर रोक लगाएं।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

error: Content is protected !!