टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

होली से पहले बोडखी पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 60 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त

SHARE:

होली से पहले बोडखी पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 60 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त

बैतूल. पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया द्वारा आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिलेभर में सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 19 फरवरी 2025 को बोडखी पुलिस द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शराब तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी घनश्याम पिता शेरसिंह उर्फ मिन्ना सिंह चौहान (उम्र 34 वर्ष), निवासी ग्राम अंबाडा को पकड़कर उसके कब्जे से कुल 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।

घटना का विवरण…………………..

बोडखी पुलिस चौकी प्रभारी उनि नितिन पटेल को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन कर रहा है। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी श्री सत्यप्रकाश सक्सेना को अवगत कराते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के निर्देशन एवं एसडीओपी मुलताई श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में बोडखी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी घनश्याम को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम का योगदान………………….

इस कार्रवाई में उनि नितिन पटेल, प्र.आर. 210 विकास वर्मा, प्र.आर. 555 संतोष मालवीय, आर. 452 विवेक टेटवार एवं आर. 641 पलक सोलंकी की अहम भूमिका रही।बैतूल पुलिस का अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। जिलेवासियों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें