नगरपालिका ने लोक अदालत में टेक्स की राशि वसूले लाखों रुपये मार्च में करना होगा लक्ष्य पूरा
आमला. नगरपालिका कार्यालय में बकायादारों से कर वसूली के लिए नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राजस्व विभाग प्रभारी बबन कुंभारे और राजेंद्र अतुलकर ने बताया कि संपति कर, जलकर, दुकान किराया सहित अन्य बकायादारों से लोक अदालत में लाखों रुपये की कर वसूली की गई।
मिलती है कर वसूली में छूट
एक मुश्त राशि जमा करने पर 15 प्रतिशत अधिभार में छूट दी गई। इससे बकायादारों को काफी राहत मिली।
नगरपालिका के अधिकारियों का योगदान
शिविर में नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारियों जहांगीर खान, दुर्गेश कुबड़े, श्रीमती संतोषी आडमाचे, सूर्यभान गव्हाड़े, रोशन कवड़े, हरीश कोसे, परसराम, सुभाष, शिवम् पांडे, अजय खंडाग्रे, प्रदीप गव्हाड़े सहित अन्य कर्मचारियों का योगदान रहा।
नेशनल लोक अदालत का उद्देश्य
नेशनल लोक अदालत का उद्देश्य बकायादारों से कर वसूली करना और उन्हें राहत प्रदान करना है। इससे नगरपालिका को भी राजस्व में वृद्धि होती है।
Views: 191









