Breaking News

वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर घर-घर गैस वितरण की मांग को लेकर पार्षद ने सौंपा ज्ञापन एसडीएम से मुलाकात कर नगर की गलियों तक गैस वाहन पहुंचाने की उठाई मांग

अंकिता और मीणा मालवीय ने किया तीरमहू गांव का नाम रोशन

अंकिता और मीणा मालवीय ने किया तीरमहू गांव का नाम रोशन

हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, गांव में खुशी की लहर

आमला,माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में ग्राम तीरमहू की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे गांव का मान बढ़ाया है।गांव के लखन मालवीय की पुत्री अंकिता मालवीय ने कक्षा 10वीं में 500 में से 459 अंक प्राप्त कर गांव को गौरव का क्षण दिया। अंकिता शासकीय हाई स्कूल तीरमहू में अध्ययनरत है, जहां सीमित शैक्षणिक संसाधनों के बावजूद उसने यह उपलब्धि कड़ी मेहनत और लगन से हासिल किएवहीं, उसकी बड़ी बहन मीणा मालवीय ने भी पीछे नहीं हटते हुए कक्षा 12वीं की परीक्षा में 500 में से 406 अंक प्राप्त किए। मीणा वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालवाड़ी में अध्ययनरत है और उसने परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए उच्च शिक्षा की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया है।
दोनों बहनों की इस सफलता पर पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल है। मालवीय परिवार के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गांव के वरिष्ठजन और समाजसेवी रविकांत उघड़े अपने साथियों के साथ छात्राओं को आशीर्वाद देने पहुंचे और मिठाई बांटी।लखन मालवीय ने अपनी बेटियों की मेहनत और आत्मसंयम को इस सफलता का मूल कारण बताया और कहा कि बेटियों ने कठिनाइयों को पार करते हुए यह मुकाम हासिल किया है।गांव के नागरिकों ने आशा व्यक्त की है कि अंकिता और मीणा आगे चलकर न सिर्फ गांव, बल्कि जिले और प्रदेश का नाम भी रोशन करेंगी। इनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!