Breaking News

15 अगस्त से पहले सभी शहीद स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के परिसरों की सुरधेगी सूरत: पार्षद खुशबू अतुलकर ने नपा अध्यक्ष को सौंपा पत्र खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग

बैतूल -हार्डवेयर व्यापारी की गोली मारकर हत्या गंज इलाके में हुई वारदात से फैली सनसनी

बैतूल -हार्डवेयर व्यापारी की गोली मारकर हत्या गंज इलाके में हुई वारदात से फैली सनसनी

बैतुल.बैतूल के व्यस्त बाजार गंज में एक मशीनरी और हार्डवेयर व्यापारी अशोक पवार की दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी । बाजार के शोर में फायरिंग की आवाज लोग समझ नहीं पाए । दोनो हमलावरों में से एक दुकान के अंदर घुसा और अशोक पर फायरिंग करने के बाद आराम से दुकान के बाहर निकला । इसके बाद अपने साथी को लेकर बड़े आराम से दोनो पैदल निकल गए । आसपास के सीसीटीवी कैमरों में दोनो आरोपी नजर आए हैं लेकिन पुलिस ने फिलहाल सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक नहीं होने दिए है ।मामले में एक और तथ्य सामने आया है जहां दुकान के बाहर नोटों की एक गड्डी भी बरामद हुई है जो लगभग 28 हजार 500 रुपये की बताई जा रही है। वारदात के कुछ देर बाद जब दुकान में एक कस्टमर आया तो उसने अशोक पवार को लहूलुहान देखा और आसपास के दुकानदारों को बताया । अशोक पवार को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटनास्थल पर तत्काल पुलिस और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील करके जांच शुरू की गई । अब तक कोई ठोस सुराग तो नहीं मिला है लेकिन ये बताया जा रहा है कि अशोक पवार हार्डवेयर सेल के अलावा ब्याज से रुपये देने का काम भी करता था लेकिन उसकी किसी से रंजिश होने की जानकारी होने की कोई खबर अब तक नहीं मिली है । पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है । आरोपियों की धरपकड़ के लिए शहर के आसपास नाकेबंदी कर दी गई है । अशोक पवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है ।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!