Breaking News

राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण 15 अगस्त से पहले सभी शहीद स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के परिसरों की सुरधेगी सूरत: पार्षद खुशबू अतुलकर ने नपा अध्यक्ष को सौंपा पत्र खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त

आमला स्थानीय पैराडाइज स्कूल के छात्र छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

आमला स्थानीय पैराडाइज स्कूल के छात्र छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

आमला.माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा बारहवीं एवं दसवीं के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर पैराडाइज हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा विकास खंड आमला के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा बारहवीं में गुरदीप सिंह पिता श्री भूपेंद्र सिंह ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विकास खंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही निशा राठौर पिता बंडू राठौर ने 91.6 अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय, योमिल खान पिता अकरम खान ने 90.2 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
कक्षा दसवीं में नीरज राठौर पिता श्री धनराज राठौर ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विकासखंड में प्रथम, गर्व मन्नासे पिता श्री विजय मन्नासे ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विकासखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, तनुष पांसे पिता श्री संतोष पांसे ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया । विद्यालय के कक्षा बारहवीं के 30 छात्र/ छात्राओं ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किए जाने वाले लैपटॉप प्राप्त करने की पात्रता प्राप्त की । कक्षा दसवीं में सत्रह छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए ।
छात्र छात्राओं की सफलता से गदगद विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री के.पी.सिक्केवाल जी ने छात्र छात्राओं तथा विद्यालय के शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की है । विद्यालय प्रबंधन समिति ने विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं श्री संतोष पांसे, श्री सुनील करारे, श्री प्रवीण दिगडे, श्री रोहन चौहान, श्रीमती आशा विश्वकर्मा, श्रीमती पुष्पा पवार, श्रीमती लीना मिश्रा, कुमारी दामिनी साहू, श्रीमती ममता पवार, श्रीमती मल्लिका पाल, श्रीमती राजकन्या माथनकर, कुमारी खुशबू साहू आदि को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने पर बधाई दी है ।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!