Breaking News

वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर घर-घर गैस वितरण की मांग को लेकर पार्षद ने सौंपा ज्ञापन एसडीएम से मुलाकात कर नगर की गलियों तक गैस वाहन पहुंचाने की उठाई मांग

कांग्रेस ने विरेन्द्र बर्थे को नूतनडंगा मंडलम का प्रभारी समन्वयक बनाया

कांग्रेस ने विरेन्द्र बर्थे को नूतनडंगा मंडलम का प्रभारी समन्वयक बनाया

आमला। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निलय विनोद डागा के परिपालन में जिले में बीएलए की नियुक्ति, मतदाता सूची पुनरीक्षण तथा “वोट चोर-गद्दी छोड़” राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कड़ी में विरेन्द्र बर्थे को घोड़ाडोगरी विधानसभा क्षेत्र के नूतनडंगा मंडलम का प्रभारी समन्वयक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का आदेश जिला कांग्रेस कमेटी ने जारी किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक कर लोकतंत्र को सशक्त करना है। साथ ही बीएलए की नियुक्ति और मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को भी तेजी से पूरा किया जाएगा।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!