Breaking News

मेरे खाटू वाले श्याम तेरे दर पर आऊंगा: कुलदीप सोलंकी का नया भजन रिलीज, भक्तों में उत्साह महाशिवरात्रि पर हसलपुर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण नकली राजश्री गुटखा की खुलेआम बिक्री, महंगे दामों पर धड़ल्ले से कारोबार बिना जीएसटी के लाखों का खेल, कार्रवाई के अभाव में फल-फूल रहा अवैध धंधा महादेव के जयकारों से गूंजी सतपुड़ा की वादियां: जुनारदेव से पचमढ़ी तक उमड़ा आस्था का सैलाब पैदल जा रहे भक्तों ने कहा हर हर महादेव केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात सालो की लंबित मांग को उठाया आमला में कोच फेक्ट्री खोलने पर दिया जोर  कुएं में मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, गांव में सनसनी 2 फरवरी को थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी;

डाक विभाग की विभिन्न बीमा योजना का लाभ लें

डाक विभाग की विभिन्न बीमा योजना का लाभ लें

बैतूल .भारतीय डाक विभाग द्वारा विभिन्न आकर्षक बीमा संबंधी योजनाओं का संचालन किया जाता है। डाक विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए विकास अधिकारी डाक विभाग श्री लीलेश सूर्यवंशी ने सभी से आग्रह किया हैं।
डाक जीवन बीमा (PLI )……………
यह वर्ष 1884 से संचालित विशेष बीमा योजना है जिसका लाभ समस्त सरकारी कर्मचारी, प्रोफेशनल तथा ग्रेजुएट डिग्री तथा डिप्लोमा धारी ले सकते है। अन्य बीमा योजनाओं के मुकाबले इस योजना का प्रीमियम कम तथा बोनस रेट ज्यादा है l साथ ही आयकर में छूट की भी सुविधा है।
ग्रामीण डाक जीवन बीमा ( RPLI )………..
ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों के लिए किफायती दरों पर बीमा प्रदान करने वाली योजना।
सुकन्या समृद्धि खाता (SSA)…………..
2015 से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं के नाम पर अभिभावक द्वारा न्यूनतम राशि 250/- से खोला जा सकता है। ( ब्याज दर 8.2%)
सार्वजनिक भविष्य निधि खाता (PPF)………….
आयकर में छूट की सुविधा के साथ न्यूनतम राशि 500/- से खोला जा सकता है। ( ब्याज दर 7.1%)
बचत खाता………………..
10 वर्ष से ऊपर की आयु के किसी भी व्यक्ति द्वारा न्यूनतम राशि 500/- के साथ एकल और संयुक्त रूप से खोला जा सकता है। इस खाते में ATM, चेक बुक, ऑनलाइन बैंकिंग, और मोबाइल बैंकिंग की भी सुविधा उपलब्ध है। ( ब्याज दर 4%)
आवर्ती जमा खाता (RD )………………..
10 वर्ष से ऊपर की आयु के किसी भी व्यक्ति द्वारा न्यूनतम राशि 100/- के साथ एकल और संयुक्त रूप से खोला जा सकता है। पांच वर्षीय इस खाते को 03 वर्ष पश्चात् बंद किया जा सकता है। इस खाते मे लोन की भी सुविधा उपलब्ध है। ( ब्याज दर 6.7%)
मासिक आय योजना (MIS )…………….
10 वर्ष से ऊपर की आयु के किसी भी व्यक्ति द्वारा न्यूनतम राशि 1000/- तथा अधिकतम 9 लाख एकल खाते मे और 15 लाख संयुक्त खाते मे जमा किये जा सकता है l इस खाते मे प्रतिमाह ब्याज निकासी की सुविधा उपलब्ध है। ( ब्याज दर 7.4%)
राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC )…………….
आयकर में छूट की सुविधा के साथ न्यूनतम राशि 1000/- के साथ यह खाता 05 वर्ष की अवधि के लिए खोला जा सकता है। ( ब्याज दर 7.7%)
सावधि खाता (TD )……………..
10 वर्ष से ऊपर की आयु के किसी भी व्यक्ति द्वारा न्यूनतम राशि 1000/- के साथ एकल और संयुक्त रूप से 01 वर्ष, 02 वर्ष, 03 वर्ष या 05 वर्ष की परिपक्वता अवधि के लिए खोला जा सकता है। 05 वर्षीय सावधि खाते में आयकर में छूट भी सुविधा उपलब्ध है। ( ब्याज दर 6.9 % से 7.5% तक )
किसान विकास पत्र (KVP )………………
न्यूनतम राशि 1000/- के साथ यह खाता खोला जा सकता है। वर्तमान ब्याज दर के अनुसार निवेश की गयी राशि 115 माह ( 09 वर्ष 07 माह ) मे जमा की गयी राशि दुगुनी हो जाती है। ( ब्याज दर 7.5%)
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS)………..
हर तिमाही मे ब्याज निकासी की सुविधा के साथ 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति द्वारा न्यूनतम 1000/- तथा अधिकतम 30 लाख के साथ यह खाता खोला जा सकता है। ( ब्याज दर 8.2%)
महिला सम्मान बचत पत्र ( MSSC)…………
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 01 अप्रेल से 2023 से 31 मार्च 2025 तक की अवधि मे न्यूनतम राशि 1000/- तथा अधिकतम राशि 02 लाख के साथ महिला द्वारा 02 वर्ष की अवधि के लिए खोला जा सकता है। ( ब्याज दर 7.5%)
IPPB खाता…………………………
सबसे तेज DBT तथा NPCI मैपिंग की सुविधा प्रदान करने वाला डिजिटल बचत खाता शासकीय योजनाओं से लाभ प्राप्त करने हेतु खोला जा सकता है।
दुर्घटना बीमा (GAG )……………………….
549/- प्रति वर्ष में 10 लाख रूपये तथा 749/- प्रति वर्ष में 15 लाख का दुर्घटना बीमा, OPD, IPD, बच्चों के शिक्षा खर्च की सुविधा के साथ डाकघर में उपलब्ध है।
आधार अपडेशन…………………………
शहरी क्षेत्रों मे नये आधार कार्ड के साथ ही पुराने आधार कार्ड के समस्त प्रकार के अपडेशन कार्य किये जाते है। ग्रामीण क्षेत्रों में 05 वर्ष के कम आयु के बच्चों के आधार कार्ड बनाये जाते है साथ ही सभी आयु वर्ग के आधार कार्ड धारी का मोबाइल नंबर अपडेट किया जाता है।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!