Breaking News

वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर घर-घर गैस वितरण की मांग को लेकर पार्षद ने सौंपा ज्ञापन एसडीएम से मुलाकात कर नगर की गलियों तक गैस वाहन पहुंचाने की उठाई मांग

लाखो की लागत से बनाया ससुन्द्रा में प्राथमिक स्वस्थ केन्द्र अस्पताल के लिए नही मिल रहे डॉक्टर…………

लाखो की लागत से बनाया ससुन्द्रा में प्राथमिक स्वस्थ केन्द्र अस्पताल के लिए नही मिल रहे डॉक्टर…………

आमला.ससुन्द्रा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की नियुक्ति की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई है लेकिन उसके बाद भी अभी तक कोई नियुक्ति प्रशासन की तरफ से नहीं हो सकी है। वहीं चिकित्सक नियुक्त नहीं होने से ग्रामीणों को कई तरह की असुविधाओं का का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चिकित्सक के अभाव में स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें चिकित्सक के अभाव में इलाज कराने आमला से बैतुल जाना पड़ता है। जबकि गाव में सर्वसुविधा युक्त चिकित्सालय भी उपलब्ध है।
लाखो की लागत से बनाया ससुन्द्रा में अस्पताल बेकाम हुआ साबित…………
गाव गाव में ग्रामीणों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्दश्य से लाखों की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराया गया था लेकिन साल बीत जाने के बाद भी अस्पताल के लिए शासन ने डॉक्टर उपलब्ध नही कराया गया है। जिसके कारण लाखो की लागत से भवन बेकाम साबित हो रहा है। ग्रामीणों की मांग पर शासन द्वारा भवन का निर्माण आनन-फानन मे कराया तो गया लेकिन बिना डॉक्टर के अस्पताल शोपीस बना हुआ है।ग्रामीणों ने बताया कि गाव में अस्पताल बनाया तो दिया है लेकिन डॉक्टर के बिना अस्पताल बेकाम साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि छोटी-छोटी बीमारी के इलाज के लिए भी बैतुल सिविल अस्पताल जाना पड़ता है। आमला सिविल अस्पताल में भी स्वास्थ्य सुविधाएं नही मिलती है इस कारण बैतुल सिविल अस्पताल जाना पड़ रहा है।
एंबुलेंस सुविधा के लिए होना पड़ता है परेशान……………..
प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्र के न खुलने के कारण सबसे अधिक परेशानी डिलेवरी वाली महिलाओं को होती है। ग्रामीणों ने बताया कि आमला अस्पताल में एंबुलेंस सुविधा है तो सही लेकिन उस सुविधा का लाभ हम ग्रामीणों को नहीं मिल पाता है। फोन लगाने पर या तो उपलब्ध नहीं होने का कहा जाता है या फिर एबुलेंस आमला से मांगनी पड़ती हैं। जिसमें करीब 1 घंटे का समय लग जाता है।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

error: Content is protected !!