Breaking News

मेरे खाटू वाले श्याम तेरे दर पर आऊंगा: कुलदीप सोलंकी का नया भजन रिलीज, भक्तों में उत्साह महाशिवरात्रि पर हसलपुर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण नकली राजश्री गुटखा की खुलेआम बिक्री, महंगे दामों पर धड़ल्ले से कारोबार बिना जीएसटी के लाखों का खेल, कार्रवाई के अभाव में फल-फूल रहा अवैध धंधा महादेव के जयकारों से गूंजी सतपुड़ा की वादियां: जुनारदेव से पचमढ़ी तक उमड़ा आस्था का सैलाब पैदल जा रहे भक्तों ने कहा हर हर महादेव केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात सालो की लंबित मांग को उठाया आमला में कोच फेक्ट्री खोलने पर दिया जोर  कुएं में मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, गांव में सनसनी 2 फरवरी को थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी;

पीएचई मंत्री ने सांपना बोट क्लब में बिताए सुकून के पल

पीएचई मंत्री ने सांपना बोट क्लब में बिताए सुकून के पल

सतपुड़ा की सुरम्य वादियों को करीब से निहारकर की प्रशंसा
जल पर्यटन के क्षेत्र में जलाशय को विकसित करने की सराहना
बैतूल.जिले में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, सापना बोट क्लब के माध्यम से लोगों को प्रकृति से जुडऩे का बड़ा अवसर प्राप्त होगा। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार पर्यटन की दिशा में विभिन्न कार्य कर रही है। इससे लोगों को जहां रोजगार प्राप्त होगा वहीं आर्थिक रूप से प्रदेश समृद्ध होगा। यह बात मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने शनिवार को सांपना बोट क्लब का भ्रमण करने के दौरान चर्चा में कही। पीएचई मंत्री के सापना जलाशय पर पर्यटन के लिए प्रारंभ की गई गतिविधियों का जायजा लेने के लिए पहुंचने पर सापना बोट क्लब के संचालकों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मंत्री ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया एवं सापना जलाशय, सतपुड़ा की सुरम्य वादियों को निहारने के साथ ही पर्यटन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
करवाया जा रहा रिसोर्ट का निर्माण…………
इस दौरान संचालक अतुल शुक्ला ने उन्हें जानकारी दी कि बोट क्लब के साथ ही रिसोर्ट का निर्माण भी किया जा रहा है। इससे यहां पर आने वालों को ठहरने की सुविधा भी प्राप्त होने लगेगी। प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से यहां पर आने वालों को कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए तमाम सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। सापना जलाशय में लोग जल पर्यटन का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने संचालकों को पर्यटकों की सुविधाओं में विस्तार करने के लिए सुझाव भी दिए।
रूकने के लिए जल्द बनेगा प्रमुख केंद्र……………
पर्यटन विभाग के माध्यम से सांपना जलाशय में बोट क्लब एवं रिसोर्ट की सुविधा प्रदान की गई है। आने वाले समय में सांपना बोट क्लब एवं रिसोर्ट जिले ही नहीं बल्कि देश भर के लोगों के लिए सतपुड़ा की सुरम्य वादियों के बीच ठहरने, निहारने का प्रमुख केंद्र बन जाएगा। इस दौरान अतुल शुक्ला, श्रद्धा शुक्ला, पप्पी शुक्ला, अमर सिंह किलेदार, निलेश रघुवंशी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!