Breaking News

वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर घर-घर गैस वितरण की मांग को लेकर पार्षद ने सौंपा ज्ञापन एसडीएम से मुलाकात कर नगर की गलियों तक गैस वाहन पहुंचाने की उठाई मांग

गन्ने के रेट को लेकर मचा बवाल, शुगरमिल पर प्रदर्शन कांग्रेसियों ने गन्ने का रेट 370 रू प्रति क्वी. करने की रखी मांग

गन्ने के रेट को लेकर मचा बवाल, शुगरमिल पर प्रदर्शन
कांग्रेसियों ने गन्ने का रेट 370 रू प्रति क्वी. करने की रखी मांग

आमला। गन्ने के दाम को लेकर आमला ब्लॉक में बवाल मचा हुआ है। कुछ दिन पहले किसानों और राजनैतिक दल के पदाधिकारियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर गन्ने के दाम बढाने की मांग की थी आज गुरूवार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमदेहीकला ग्राम मेें स्थित शुगरमिल पर प्रदर्शन किया, नारेबाजी की और आमला एग्रो इण्डस्ट्रीज के प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों की मांग थी कि गन्ने का शुरूआती क्रय मूल्य 340 के स्थान पर 370 रूपयें प्रति क्वी. किया जाए। कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे, सेवादल के विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि जिले कि सभी शुगरमिलों में 340 रू. प्रति क्वी. की दर से गन्ने की खरीदी की जा रही है यह दाम काफी कम है। शुगरमिलों ने किसानों को पहले आश्वासन दिया था कि 370 रू. प्रति क्वी. की दर से गन्ना खरीदा जाएगा। प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे ने कहा कि सभी शुगरमिलों को गन्ने के दाम बढाने होंगे। वही कांग्रेस के जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि आमला एग्रो और ताप्ती एग्रो शुगरमिल में आमला ब्लॉक के लगभग सभी किसानों का गन्ना जाता है, आमला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए। यदि शुगरमिलों और प्रशासन ने इस ओर ध्यान नही दिया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सोैपते समय आदिवासी कांग्रेस के बिसराम उइके, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रविकांत उघड़े, शिवा यादव, कांग्रेस नेता छन्नु बेले, राजेश सुरे, सुमरलाल उइके, अशोक इवने, इमरत उइके, यूवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत हुड़े, आदिवासी नेता पप्पु इवने, यशवंत चढ़ोकार, कन्हैया साहु, दुर्गेश यादव, भादिया कवड़े, सेवादल के उपाध्यक्ष प्रकाश यदूवंशी, शिवपाल भलावी, गब्बू धुर्वे, प्रेमलाल लोभो, सोनु धुर्वे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

error: Content is protected !!