Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

बैतूल शहर में बसों के व्यवस्थित संचालन हेतु बस एसोसिएशन की बैठक आयोजित

बैतूल शहर में बसों के व्यवस्थित संचालन हेतु बस एसोसिएशन की बैठक आयोजित

बैतुल.पुलिस अधीक्षक बैतूल, निश्चल एन. झारिया के निर्देशानुसार बैतूल शहर में बसों के अनियमित और जगह-जगह रुकने से यातायात में अवरोध की समस्या को लेकर आज जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष में बस एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) बैतूल की उपस्थिति में आयोजित की गई।
बैठक में बस एसोसिएशन के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ चर्चा करते हुए निम्न बिंदुओं पर सहमति बनी:
1 बसों का अनुशासित संचालन:बसें केवल निर्धारित स्टॉपेज पर ही रुकेंगी, और स्थान-स्थान पर अनियमित रुकने की प्रवृत्ति को रोकने के उपाय किए जाएंगे।
2.ड्राइवर-कंडक्टर ड्रेस कोड: सभी ड्राइवर और कंडक्टर को अनिवार्य रूप से ड्रेस कोड का पालन करने का निर्देश दिया गया।
3. तेज गति पर रोक: तेज गति से बस चलाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वाले चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर निरीक्षण और समाधान………………..
बैठक के बाद एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ शहर में उन स्थानों का निरीक्षण किया गया जहां यातायात अवरुद्ध हो रहा था। साथ ही, बस स्टैंड के अंदर पार्किंग की समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा की गई।
यात्रियों और नागरिकों से अपील……………….
बस एसोसिएशन ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित बस स्टॉप पर ही चढ़ें और उतरें। चलती बस में चढ़ने या उतरने से बचें। सभी बसें अब केवल निर्धारित स्टॉपेज पर रुकेंगी।
पुलिस विभाग ने शहर के नागरिकों से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
कार्रवाई के आँकड़े……………………
पुलिस द्वारा आज यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई, जिनसे ₹8,000 शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही, नो एंट्री आदेश का उल्लंघन करने वाले दो डंपर मालिकों पर ₹10,000 का चालान किया गया। जिला पुलिस बैतूल आप सभी से बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए सहयोग की अपेक्षा करता है
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!