Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

जेंडर आधारित हिंसा के उन्मूलन हेतु ‘‘हम होंगे कामयाब पखवाड़ा’

जेंडर आधारित हिंसा के उन्मूलन हेतु ‘‘हम होंगे कामयाब पखवाड़ा’

बैतुल.जेंडर आधारित हिंसा के उन्मूलन और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘‘हम होंगे कामयाब पखवाड़ा’’ के अंतर्गत थाना कोतवाली बैतूल की उनि. चित्रा कुमरे व पुलिस स्टाफ ने कन्या शिक्षा परिसर, इटारसी रोड पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल श्री धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, शिक्षण स्टाफ, और कक्षा छठवीं से 12वीं तक की लगभग 400-450 छात्राएं उपस्थित रहीं। छात्राओं को जेंडर आधारित हिंसा, महिला अपराधों की रोकथाम, बाल विवाह, और घरेलू हिंसा के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, महिला सुरक्षा से संबंधित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर और साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए गए।कार्यक्रम के अंत में स्कूल स्टाफ और छात्राओं ने ‘‘हम होंगे कामयाब’’ गीत गाकर अभियान की सफलता का संकल्प लिया।

चौकी घोड़ाडोंगरी……………

चौकी प्रभारी आम्रपाली दहाट ने ‘‘हम होंगे कामयाब पखवाड़ा’’ के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय बांसपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और गांव की महिलाओं को बालिकाओं और महिलाओं पर होने वाले अपराधों की श्रेणियों के बारे में जानकारी दी गई।साइबर अपराधों से बचने के उपाय भी समझाए गए, जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी और अनजान नंबरों से सतर्कता बरतने की सलाह। छात्र-छात्राओं को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक श्री मंशूलाल आहके, शिक्षक शिक्षिकाएं, और गांव की महिलाएं उपस्थित रही।

चौकी भीमपुर…………………….

चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप यादव, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सेवंती परते, प्रधान आरक्षक ललिता, प्रधान आरक्षक सविता, और प्रदीपन संस्था के स्टाफ ने मंगल भवन भीमपुर में ‘‘हम होंगे कामयाब पखवाड़ा’’ के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया।कार्यक्रम में बालिकाओं को महिला सुरक्षा, बाल विवाह, और साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं ने अभियान के प्रति रुचि दिखाते हुए प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक उत्तर दिया गया।कार्यक्रम के अंत में स्कूल स्टाफ और छात्राओं ने ‘‘हम होंगे कामयाब’’ गीत गाकर अभियान की सफलता का संकल्प लिया।

 

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!