Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

सदाप्रसन्न घाट पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, एक युवक की मौत, दो घायल, लगा लम्बा जाम

सदाप्रसन्न घाट पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, एक युवक की मौत, दो घायल, लगा लम्बा जाम

मुलताई. काफी समय से ही सदाप्रसन्न घाट पर मट्टी का कटाव हो रहा था एक दो स्थानों से मट्टी का एक बड़ा सा टुकड़ा नीचे जंगल मे गिर गया है इसका मतलब है कि सदाप्रसन्न मार्ग कमजोर हो गया है कभी भी बड़ी घटना होने की सम्भवना बनी रहती है आखिरकर वही हुआ मुलताई-वरुड स्टेट हाईवे पर प्रभात पट्टन से गौनापुर के बीच सदाप्रसन्न घाट पर आज रविवार दोपहर 12 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई, वही दो लोग घायल हो गए है। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से सदा प्रसन्न घाट में लंबा जाम लगा हुआ था। अब ट्रैक्टर ट्रॉली को एक क्रेन की मदद से अलग करवाने का काम किया जा रहा है।

एसआई अमित पवार ने बताया कि ज़रूड महाराष्ट्र निवासी पंकज पिता वासुदेव राव कचरवे उम्र 35 साल अपने दो मित्रों के साथ खाद भरकर ट्रैक्टर ट्राली से महाराष्ट्र की ओर जा रहा था। सदा प्रसन्न घाट में अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और पलट गई। जिससे कि ट्रैक्टर चालक पंकज ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं उसके दो मित्र बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों को निजी वाहन से वरुड के अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर घाट पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से घाट के दोनों और लंबा जाम लग गया था। पुलिस कर्मियों ने एक क्रेन बुलाकर मौके से ट्रैक्टर ट्राली हटाने का काम किया जा रहा है। ट्रैक्टर ट्राली हटाने के बाद जाम खुल पाएगा, घाट के दोनों और लंबा जाम लगा हुआ है।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!